dohAvalI
rāga bhūpālī - tāla titālā
राग भूपाली - ताल तिताला
Verse
नाम बिन भाव करन नहिं छूटै । साध-संग और राम-भजन बिनु, काल निरन्तर लूटै ॥
Verse
मलसेती जो मलको धोवै, सो मल कैसे छूटै ? प्रेमका साबुन नामका पानी, दोय मिल ताँता टूटै ॥
Verse
भेद-अभेद भरमका भाँड़ा, चौड़े, पड़-पड़ फूटै । गुरुमुख-सब्द गहै उर-अंतर, सकल भरमसे छूटै ॥
Verse
रामका ध्यान तू धर रे प्रानी, अमरतका मेह बूटै । जन दरियाव, अरप दे आपा, जरा-मरन तब टूटै ॥
