dohAvalI
rāga bhairavī - tāla carcarī
राग भैरवी - ताल चर्चरी
Verse
दुनियाँ भरम भूल बोराई । आतमराम सकल घट भीतर जाकी सुद्ध न पाई ॥
Verse
मथुरा कासी जाय द्वारिका, अरसठ तीरथ न्हावै । सतगुरु बिन सोधा नहिं कोई, फिर-फिर गोता खावै ॥
Verse
चेतन मूरत जड़को सेवै बड़ा थूल मत गैला ॥
Verse
देह-अचार किया कहा होई, भीतर है मन मैला । जप-तप-संजम काया-कसनी, सांख्य जोगब्रत दाना ॥
Verse
यातं नहीं ब्रह्मसे मेला, गुनहर करम बँधाना ॥
Verse
बकता ह्वै ह्वै कथा सुनावै, स्त्रोता सुन घर आवै । ज्ञान ध्यानकी समझ न कोई, कह-सुन जनम गँवावै ॥
Verse
जन दरिया, यह बड़ा अचंभा, कहे न समझै कोई । भेड़-पूँछ गहि सागर लाँघै, निस्चय डूबै सोई ॥
