dohAvalI
rāga lāvanī
राग लावनी
Verse
मिलनेको प्रियतमसे जिसके प्राण कर रहे हाहाकार । गिनता नहीं मार्गकी कुछ भी दूरीको वह किसी प्रकार ॥
Verse
नहीं ताकता किंचित भी शत-शत बाधा-विघ्नोकी ओर । दौड छूटता जहाँ बजाते मधुर बंशरी नंदकिशोर ॥
Verse
मिली हुई जो कभी भाग्यवश उसको है आँखे होती । वही जानता कीमत, जो उस रूप-माधुरीकी होती ॥
Verse
कुछ भी कीमत हो, परन्तु है रूपरसिक जन जो होता । दौड पहुँचता लेनेको तत्काल, नहीं पलभर खोता ॥
