dohAvalI
rāga bhairavī - tāla dhumālī
राग भैरवी - ताल धुमाली
Verse
देख दुःखका बेष धरे मैं नहीं डरूँगा तुमसे, नाथ ।
Verse
जहाँ दुःख वहाँ देख तुम्हें मैं पकडूँगा जोरोंके साथ ।
Verse
नाथ ! छिपा लो तुम मुँह अपना, चाहे अति अँधियारेमें । मैं लूँगा पहचान तुम्हें इक कोनेमें, जग सारेमें ॥
Verse
रोग-शोक, धनहानि, दुःख, अपमान घोर, अति दारुण क्लेश । सबमें तुम सब ही है तुममें, अथवा सब तुम्हारे ही वेश ॥
Verse
तुम्हारे बिना नही कुछ भी जब, तब फिर मै किस लिये डरूँ । मृत्यु-साज सज यदि आओ तो चरण पकड़ सानंद मरूँ ॥
Verse
दो दर्शन चाहे जैसा भी दुःखवेष धारणकर नाथ । जहाँ दुःख वहाँ देख तुम्हें, मैं पकडूँगा जोरोंके साथ ॥
