dohAvalI
rāga āsāvarī - tāla titālā
राग आसावरी - ताल तिताला
Verse
संतो कहा गृहस्थ कहा त्यागी । जेहि देखूँ तेहि बाहर-भीतर, घट-घट माया लागी ॥
Verse
माटीकी भीत, पवनका थंभा, गुन औगुनसे छाया; पाँच तत्त आकार मिलाकर, सहजैं गिरह बनाया ॥
Verse
मन भयो पिता, मनसा भई माई, दुख-दुख दोनों भाई; आसा-तृस्ना बहनें मिलकर, गृहकी सौंज बनाई ॥
Verse
मोह भयो पुरुष, कुबुद्धि भई घरनी, पाँचों लड़का जाया; प्रकृति अनंत कुटुम्बी मिलकर कलहल बहुत मचाया ॥
Verse
लड़कोंके सँग लड़की जाई, ताका नाम अधीरी; बनमें बैठी घर-घर डोलै, स्वारथ-संग खपी री ॥
Verse
पाप-पुण्य दोउ पाद-पड़ोसी, अनँत बासना नाती; राग-द्वेषका बंधन लागा, गिरह बना उतपाती ॥
Verse
कोइ गृह माँड़ि गिरहमें बैठा, बैरागि बन बासा; जन 'दरिया' इक राम भजन बिन घट-घटमें घर बासा ॥
