dohAvalI
rāga desa - tāla titālā
राग देस - ताल तिताला
Verse
पतिब्रता पति मिली है लग, जहँ गगन-मँडलमें परमभाग ॥
Verse
जहँ जल बिन कँवला बहु अनंत, जहँ बपु बिनु भौंरा गुंजरंत । अनहद बानी जहँ अगम खेल, जहँ दीपक जरै बिन बाती तेल ॥
Verse
जहँ अनहद-सबद है कहत घोर, बिनु मुख बोले चात्रिक मोर । जहँ बिन रसना गुन बदति नारि, बिन पग पातर निरतकारि ॥
Verse
जह~म जल बिन सरवर भरा पूर, जहँ अनंत जोत बिन चंद-सूर । बारह मास जहँ रितु बसंत, धरैं ध्यान जहँ अनँत संत ॥
Verse
त्रिकुटी सुखमन जहँ चुवत छीर, बिन बादल बरसौ मुक्ति नीर । अमरत-धारा जहँ चलै सीर, कोई पीवै बिरला संत धीर ॥
Verse
ररंकार धुन अरूप एक, सुरत गही उनहीकी टेक । जन 'दरिया' बैराट चूर, जहँ बिरला पहुँचे संत सूर ॥
