Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

rāga bhairavī - tāla kaharavā

राग भैरवी - ताल कहरवा

Verse

सब जग सोता सुध नहिं पावै, बोलै सो सोता बरड़ावै ॥

Verse

संसय मोह भरमकी रैन, अंध धुंध होय सोते ऐन । जप तप संजय औ आचार, यह सब सुपनेके ब्यौहार ॥

Verse

तीर्थ दान जग प्रतिमा-सेवा, यह सब सुपना-लेवा-देवा । कहना-सुनना, हार औ जीत, पछा-पछी सुपनो बिपरीत ॥

Verse

चार बरन और आश्रम चार, सुपना-अंतर सब ब्यौहार ॥

Verse

षट दरसन आदी भेद-भाव, सुपना-अंतर सब दरसाथ ॥

Verse

राजा राना तप बलवंता, सुपना माहिं सब बरतंता ।

Verse

पीर औलिया सबै सयाना, ख्वाबमाहिं बरतें निधि नाना ।

Verse

काजी सैयद औ सुलतना, ख्वाबमाहिं सब करत पयाना । सांख्य, जोग औ नौधा भकती, सुपनामें इनकी एक बिरती ॥

Verse

काया-कसनी दया औ धर्म सुपने सूर्ग औ बंधन कर्म । काम क्रोध हत्या पर-नास, सुपनामाहीं नरक निवास ॥

Verse

आदि भवानी संकर देवा, यह सब सुपना देवा-लेवा । ब्रह्मा बिस्नू दस औतार, सुपना-अंतर सब ब्यौहर ॥

Verse

उद्भिज सेदज जेरज अंडा, सुपन रूप बरतै ब्रह्मंडा । उपजे बरतै अरु बिनसावै, सुपने-अंतर सब दरसावै ॥

Verse

त्याग-ग्रहन सुपना-ब्यौहारा, जो जागा सो सबसे न्यारा । जो कोई साध जागिया चावै, सो सतगुरुके सरनै आवै ॥

Verse

कृत-कृतबिरला जोगसभागी, गुरुमुख चेत सब्द मुखजागी । संसय मोह भरम निसि नास, आतमराम सहज परकास ॥

Verse

राम सँभाल सहज धर ध्यान, पाछे सहज प्रकासै ज्ञान । जन 'दरिया' सोइ बड़भागी, जाकी सुरत ब्रह्म सँग लागी ॥

rāga āsāvarī - tāla titālā
rāga darabārī kānharā - tāla titālā

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms