Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

yuvāvasthā

युवावस्था

Verse

तरुनापा फिर आइया, पाँच भूत लै संग । जोबन मद मातो रहै, पियै बिषय को रंग ॥

Verse

** तरुनापा भया सकल सरीरा । अंधा भया बिसरि हरि हीरा ॥

Verse

बिषय बासना के मद मातो । अहं आपदा के रंग रातो ॥

Verse

मूँछ मरोड़ अकड़ता डोलै । काहू तें मुख मीठ न बोलै ॥

Verse

कहै बराबर मेरे नाहीं । बुद्धिवान कोइ या जग माहीं ॥

Verse

मैं बलवन्त सबन पर भारी । द्रब्य कमाऊँ नरन अगारी ॥

Verse

महा दुखी सुख मान लियो है । मोह अमल अज्ञान पियो है ॥

Verse

भया कुटम्बी जब सुख कैसा । सहजो बन्ध पड़ै कोइ जैसा ॥

Verse

सुत पुत्री उपजै मरि जावै । सोच सोच तन मन दुख पावै ॥

Verse

== द्रब्यहीन भटकत फिरै, ज्यों सराय को स्वान । झिड़कि दियो जेहि घर गया, सहजो रह्यौ न मान ॥

Verse

== द्रब्यहीन सब को मुख जोहै । जाति बरन देखै नहिं को है ॥

Verse

निहुरि निहुरि ज्यों बन्दर नाचै । राम तजो इन बातन राचै ॥

Verse

बेटी ब्याह जोग घर माहीं । और भूखे सब कित सूँ खाहीं ॥

Verse

कहै हवेली एक बनाऊँ । अपने कुल में इज्जत पाऊँ ॥

Verse

कलपै बहुत सीस धुनि माथा । सहजो दुखी कुटॅब के साथा ॥

Verse

आवै ना सतसंगति माहीं । कुटँब जाल छुटकारा नाहीं ॥

Verse

हरि की भक्ति नहीं लौ लाई । दारा सुत धन की गुमराई ॥

Verse

दुख धन्धा करि जन्म गँवाया । सहज सहज बूढ़ापन आया ॥

bacapana
vṛddha avasthā

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms