Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bacapana

बचपन

Verse

गूँगा घी कहना जब सीखा । सेद्रू नाम मदारी भीखा ॥

Verse

माय बाप ले नाम पुकारें । जब किलकै तब तन मन वारें ॥

Verse

मुख चूमैं और कंठ लगावैं । देवी देवा बहुत मनावैं ॥

Verse

रोग होय तो बहु दुख पावैं । ले ले जहाँ तहाँ पग धावैं ॥

Verse

कबहूँ झरि पिंजर है जावै । कबहूँ खाँसी बहुत सतावै ॥

Verse

चलै पेट कबहूँ बहु रोवै । खीजै बहुत नेक नहिं सोवै ॥

Verse

ज्वर कबहूँ दूखें दोउ नैना । पुनः पुनः दुख लहै न चैना ॥

Verse

निकसै दाँत दाढ़ दुख भैया । जब सूँ जन्म सदा दुख पैया ॥

Verse

== दुक्ख सुक्ख बढ़ने लगा, पाँच बरस भइ देह । जब पढ़ने बैठाइया, अपनी बिद्या लेह ॥

Verse

== बालक का चित खेल मँझारे । ज्यौं ज्यौं पाधा छड़ियन मारै ॥

Verse

बैठि रहै तौ पकड़ बुलावै । बाँधि बाँधि दुख देत पढ़ावै ॥

Verse

मन ही मन सोचै दुख भारी । दुर्जन भये बाप महतारी ॥

Verse

दुख दे दे कर बहुत पढ़ाया । खोट कपट में घना सँधाया॥

Verse

ऐसे भया बरस द्वादस का । रहा नहीं उनहूँ के बस का ॥

Verse

मन में आवै सो पुनि करई । मात पिता सूँ नेक न डरई ॥

Verse

खेलै खेल बहुत परकारा । सबही बिधि लड़कापन हारा ॥

Verse

बालपना हस खेल गँवाया । गुरु की टहल सरन नहिं आया ॥

Verse

पाप पुन्न कूँ ना पहिचाना । सहजो कर्ता राम न जाना ॥

jīva kī avasthā
yuvāvasthā

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms