Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

jīva kī avasthā

जीव की अवस्था

Verse

जन्म मरन अब कहत हूँ, कहूँ अवस्था चार । चौरासी जमदंड कूँ, भिन्न भिन्न बिस्तार ॥

Verse

चरनदास अज्ञा दई, सहजो परगट गाय । ता सूँ पढ़ि सुनि जीव की, सकल बन्ध कटि जाय ॥

Verse

== पापी जीव गर्भ जब आवै । भवन अँधेरे बहु दुख पावै ॥

Verse

तल मूड़ी ऊपर को पाऊँ । मुख लिंगी और बिष्टा ठाऊँ ॥

Verse

जठर अगिन इक रस जहँ लागी । अधिक तपै जहँ पतित अभागी ॥

Verse

खट्टा मीठा माता खावै । लागि छुरी सी बहु दुख पावै ॥

Verse

आप दुखी माता दुख पाया । दसें महीने जग में आया ॥

Verse

जग जंजाल देखकर रोया । नर नारी मिलि सभी बिगोया ॥

Verse

माया मोह पवन लगि भूला । सहजो गोद पालने झूला ॥

Verse

नाते सभी लगे उठि झूठे । पड़ा बन्ध में कैसे छूटे ॥

Verse

== सब नाते उठि उठि लगे, रोम रोम लिया बन्ध । सहजो यह भी रलि मिला, फिर फिर भूला अन्ध ॥

Verse

== कोई कहै मैं इसकी माई । कोई कहै लाला की दाई ॥

Verse

कोई कहै यह सुन्दर हीरा । गोद खेलाऊँ अपना बीरा ॥

Verse

कोई कहै मैं या का बापू । बालक पाया पुन्न प्रतापू ॥

Verse

कोई कहै मैं या की बूवा । चाचा कहै भतीजा हूवा ॥

Verse

कोई कहै यह मेरा भाई। कोई कहै मैं दादी आई ॥

Verse

कोई कहै मैं मा की बहिनी । कोई कहै मैं या की नानी ॥

Verse

कोई कहै मैं इसका मामा । लाया खाँड़ खडूले जामा ॥

Verse

कोई कहै मैं या का नाना । मामी ने भांजा करि जाना ॥

Verse

कोई कहै यह पोता बाल । कोई कहै यह मेरा लाल ॥

Verse

== सब नाते लिये मान कर, घेरा घेरी घेर । झूठे साँचे से लगें, सुपने कंचन मेर ॥

Verse

पित्र देवता गोतिया, गरह नछत्तर सौन । सहजो बंधन बँधि गए, ताहि छुड़ावै कौन ॥

karma aura karmaphala
bacapana

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms