dohAvalI
karma aura karmaphala
कर्म और कर्मफल
Verse
कर्म और कर्मफल पसु पंछी नर सुर असुर, जलचर कीट पतंग । सबही उतपति कर्म की, सहजो नाना अंग ॥
Verse
== चौरासी का भँवर इक इक बार सबै तुम भये । कहिये कहा बहुत दुख सहे ॥
Verse
दुख खे खे करि यह तन पायौ । सहजो हरि गुरु बिना गँवायौ ॥
Verse
चरनदास गुरु पूरे पाये। चौरासी जम दंड छुटाये ॥
Verse
== जहाँ आसा तहाँ वासा सहजो रहै मन बासना, तैसी पावै ठौर । जहाँ आस तहँ बास है, निस्चै करी कड़ोर ॥
Verse
== देह छूटै मन में रहै, सहजो जैसी आस । देह जन्म जैसो मिलें, जैसे ही घर बास ॥
Verse
== जा की आस रहै मन्दिर में ।
Verse
होकर घूँस बसै सो घर में ।
Verse
रहै बासना द्रब्य मँझारा । जन्मै नाग होय पुनि कारा ॥
Verse
== जा की रहै पुत्र में आसा । सूवर जन्म नीच घर बासा ॥
Verse
जा का मन रहै राज दुवारे । हस्ती हो सिर मेलै छारे ॥
Verse
रहै बासना नीर पियासी । मीन देह धरि जल की बासी ॥
Verse
== रहै बासना बाहन संगा । होय जन्म ले बाहन अंगा ॥
Verse
जहाँ बासना जित ही जाई । यह मत बेद पुरानन गाई ॥
Verse
चरनदास गुरु मोहिं बताई । तजो बासना सहजोबाई ॥
Verse
== साध संग की बासना, जेहि घट पूरी सोय । मनुष जन्म सतसंग मिलै, भक्ति परापत होय ॥
Verse
== सहजो हरि के नाम की, रहै बासना बीर । चौरासी संकट कटै, जम की छूटै पीर ॥
Verse
== सहजो लोक प्रलोक की, नहीं बासना ताहि । सो वह ब्रह्म सरूप है, सागर लहर समाय ॥
Verse
== जा की गुरु में बासना, सो पावै भगवान । सहजो चौथे पद बसै, गावत बेद पुरान ॥
Verse
परमेसुर की बासना, अन्त समय मन माहिं । तन छूटे हरि कूँ मिलै, उपजै बिनसै नाहिं ॥
