Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

jagat jhūṭhā hai

जगत् झूठा है

Verse

आतम में जागत नहीं, सुपने सोवत लोग । सहजो सुपने होत हैं, रोग भोग और जोग ॥

Verse

== कोटि बरस इक छिन लगै, ज्ञान दृष्टि जो होय । बिसरि जगत औरै बनै, सहजो सुपने सोय ॥

Verse

सहजो सुपने एक पल, बीतै बरस पचास । आँख खुलै जब झूठ है, ऐसे ही घर बास ॥

Verse

ऐसे ही सब स्वप्न है, स्वर्ग मिर्तु पाताल । तीन लोक छल रूप है, सहजो इन्दरजाल ॥

Verse

== मृग तृस्ना जल साँच है, जब लग निकट न जाय । सहजो तब लग जग बन्यौ, सतगुरु दृष्टि न पाय ॥

Verse

== जगत तरैयाँ भोर की, सहजो ठहरत नाहिं । जैसे मोती ओस की, पानी अँजुली माहिं ॥

Verse

== धूवाँ कौ सो गढ़ बन्यो, मन में राज सँजोय । झाँई माई सहजिया, कबहूँ साँच न होय ॥

Verse

== ज्ञानी को जग झूठ है, अज्ञानी कूँ साँच । कोटि लाल कागद लिखे, सहजो बैठा बाँच ॥

Verse

== अज्ञानी जानत नहीं, लिप्त भया करि भोग । ज्ञानी तौ दृष्टा भये, सहजो खुसी न सोग ॥

Verse

== ऐसे ही जग झूठ है, आतम कूँ नित जान । सहजो काल न खा सकै, ऐसो रूप पिछान ॥

Verse

== जैसे बालक जल बिषे, देखि देखि डरपाय । समझ भई जब भर्म था, सहजो रहै खिसाय ॥

Verse

== हरि हर जप लेनी औसर बीतो जाय । जो दिन गये सो फिर नहिं आवैं, कर बिचार मन लाय ॥

Verse

या जग बाजी साच न जानो, ता में मत भरमाय । कोइ किसी का है नहिं बौरे, नाहक लियौ लगाय ॥

Verse

अंत समय कोइ काम न आवै, जब जम देहि बोलाय । चरनदास कहैं सहजो बाई, सत संगत सरनाय ॥

Verse

== सहजो भज हरि नाम कूँ, तजो जगत सूँ नेह । अपना तो कोइ है नहीं, अपनी सगी न देह ॥

Verse

== मन माहीं बैराग है, ब्रह्म माहिं गलतान । सहजो जगत अनित्य है, आतम कूँ नित जान ॥

naśvara śarīra
karma aura karmaphala

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms