dohAvalI
naśvara śarīra
नश्वर शरीर
Verse
देह निकट तेरे पड़ी, जीव अमर है नित्त । दुइ में मूवा कौन सा, का सूँ तेरा हित्त ॥
Verse
जो तेरा हित देह सूँ, नख सिख ताही खंड । जीव अमर सहजो कहै, ब्यापक और अखंड ॥
Verse
== यों खाता यों सोवता, मीठे कहता बोल । यह बिचार तू मत करै, चित रहै डाँवाडोल ॥
Verse
बैठि पहिरि यों चालता, बस्तर भूषन लाल । यह बिचार तू मत करै, छल रूपी जग जाल ॥
Verse
== कभुवक तेरा बाप है, कभुवक तेरा पूत । कभुवक तेरा मित्र है, कभुवक तेरा सूत ॥
Verse
जो तेरे सँग प्यार था, जाता वाके साथ । कै वाही कूँ राखता, सहजो गहि कर हाथ ॥
Verse
== आगे रो रो क्या किया, अब क्यों रोवै भाँड । संग न आया ना चलै, यह जग झूठी माँड ॥
Verse
आगे मुए सो जा चुके, तू भी रहे न कोय । सहजो पर कूँ क्या झुरै, आपन ही कूँ रोय ॥
Verse
== आपन हूँ थिर होहिं जो, करें और को सोग । सहजो साथी नाव के, सभी बटाऊ लोग ॥
Verse
== बैठि बैठि बहुतक गये, जग तरवर की छाँहि । सहजो बटाऊ बाट के, मिलि मिलि बिछुड़त जाहिं ॥
Verse
== यह रस्ता बहता रहै, थमै नहीं छिन एक । बहु आवैं बहु जातु है, सहजो आँखन देख ॥
Verse
== हिरनाकुस से है मिटे, दुर्जोधन सिसुपाल । कुंभकरन रावन गये, सहजो खाया काल ॥
Verse
निस्चै मरना सहजिया, जीवन की नहिं आस । कै टूटी सी झोपड़ी, कै मन्दिर में बास ॥
Verse
कै गरीब सिर टोकरी, कै सिर छत्तर होय । जन्म मरन में एक से, सहजो भाँति न दोय ॥
Verse
== मुए सो काया जारई, बहुरि न मिलिहै आय । रोये तें कहा होत है, सहजो झुरै बलाय ॥
Verse
झुरि झुरि के पिंजर भये, रोय गँवाये नैन । मरे गये सो ना मिले, सहजो सुने न बैन ॥
Verse
== जो रोये सूँ बाहुरै, तौ रोवौ दिन रात । तन छीजै वह न मिलै, सहजो कूड़ी बात ॥
Verse
काहे कूँ रोवत रहौ, कल्प न होवै काज । सहजो मुए सो मरि गये, आवैं काल्ह न आज ॥
Verse
== जग देखत तुम जावगे, तुम देखत जग जाय । सहजो योंही रीति है, मत कर सोच उपाय ॥
