dohAvalI
vṛddha avasthā
वृद्ध अवस्था
Verse
सहजो धौले आइया, झड़ने लागे दाँत । तन गुंझल पड़ने लगी, सूखन लागी आँत ॥
Verse
== डबडबाय आँखन में पानी । बूढ़े तन की यही निसानी ॥
Verse
नैनन में जल भरि भरि आवै । दाँत हिलैं दारुन दुख पावै ॥
Verse
गोड़े थके दरद बाई का । कफ खाँसी हिये दुख वाही का ॥
Verse
खों खों करै नींद नहिं आवै । आप जगै और लोग जगावै ॥
Verse
बेबस इन्द्री सिथल भई हैं ।
Verse
अब क्या जीतें सहज गई हैं ।
Verse
पूत बहू लख नाक चढ़ावैं । बहुत पुकारै निकट न आवैं ॥
Verse
निहुरि चलै लकड़ी लै हाथा । स्वजन कुटँब नहिं दुख के साथा ॥
Verse
असी बरस लग बीते साठी । सहजो कहै बहक बुधि नाठी ॥
Verse
== असी बरस ऊपर लगी, बिरध अवस्था होय । आगे की थिरता नहीं, पिछलि गइ सब खोय ॥
Verse
तीन अवस्था बीत कर, चौथी आई मन्द । बृद्ध अवस्था सिर चढ़ी, तहू न चेता अन्ध ॥
Verse
== सेत रोम सब हो गये, सूख गई सब देह । सहजो वह मुख ना रहा, उड़ने लागी खेह ॥
Verse
सहजो इन्द्री सब थकी, तन पौरुष भये छीन । आसा तृस्ना ना घटी, सहज बचन भये दीन ॥
Verse
== लागी बिरध अवस्था चौथी । सहजो आगे मौत हि मौती ॥
Verse
हाथ पैर सिर काँपन लागे । नैन भये बिनु जोति अभागे ॥
Verse
सर्वन तें कछु सुनियत नाहीं । दाँत डाढ़ नहिं मुख के माहीं ॥
Verse
कंठ रुके कफ बाई घेरे । हाड़ हाड़ सब दुख में पेरे ॥
Verse
बात कहै घर बाहर हाँसा । कुटँब दियौ मिल पौरी बासा ॥
Verse
मन चालै सब रस कूँ तरसै । नर नारी कोइ हितू न दरसै ॥
Verse
आप आप कूँ इत उत डोलै । बिन पौरुष कोइ मुखहुँ न बोलै ॥
Verse
जिन कारन पचिया दिन राती । बात करें नहिं कुटॅब सँगाती ॥
Verse
सुत पोते दुर्गंध घिनावैं । टहल करें तब नाक चढ़ावैं ॥
Verse
तिन के मोह तजे जगदीसा । अब मन में कलपै धुनि सीसा ॥
Verse
चरनदास गुरु कही बिसेषी । हरि बिन यों जग जाता देखी ॥
Verse
== चार अवस्था खो दई, लियो न हरि को नाम । तन छूटे जम कूटि है, पापी जम के ग्राम ॥
Verse
आय जगत में क्या किया, तन पाला कै पेट । सहजो दिन धंधे गया, रैन गई सुख लेट ॥
