dohAvalI
bhāga 11
भाग ११
Verse
जाका गुरु है गीरही, गिरही चेला होय । कीच-कीच के धोवते, दाग न छूटे कोय ॥५०१॥
Verse
गुरु मिला तब जानिये, मिटै मोह तन ताप । हरष शोष व्यापे नहीं, तब गुरु आपे आप ॥५०२॥
Verse
यह तन विषय की बेलरी, गुरु अमृत की खान । सीस दिये जो गुरु मिलै, तो भी सस्ता जान ॥५०३॥
Verse
बँधे को बँधा मिला, छूटै कौन उपाय । कर सेवा निरबन्ध की पल में लेय छुड़ाय ॥५०४॥
Verse
गुरु बिचारा क्या करै, शब्द न लागै अंग । कहैं कबीर मैक्ली गजी, कैसे लागू रंग ॥५०५॥
Verse
गुरु बिचारा क्या करे, ह्रदय भया कठोर । नौ नेजा पानी चढ़ा पथर न भीजी कोर ॥५०६॥
Verse
कहता हूँ कहि जात हूँ, देता हूँ हेला । गुरु की करनी गुरु जाने चेला की चेला ॥५०७॥
Verse
॥ गुरु शिष्य के विषय मे दोहे ॥
Verse
शिष्य पुजै आपना, गुरु पूजै सब साध । कहैं कबीर गुरु शीष को, मत है अगम अगाध ॥५०८॥
Verse
हिरदे ज्ञान न उपजै, मन परतीत न होय । ताके सद्गुरु कहा करें, घनघसि कुल्हरन होय ॥५०९॥
Verse
ऐसा कोई न मिला, जासू कहूँ निसंक । जासो हिरदा की कहूँ, सो फिर मारे डंक ॥५१०॥
Verse
शिष किरपिन गुरु स्वारथी, किले योग यह आय । कीच-कीच के दाग को, कैसे सके छुड़ाय ॥५११॥
Verse
स्वामी सेवक होय के, मनही में मिलि जाय । चतुराई रीझै नहीं, रहिये मन के माय ॥५१२॥
Verse
गुरु कीजिए जानि के, पानी पीजै छानि । बिना विचारे गुरु करे, परे चौरासी खानि ॥५१३॥
Verse
सत को खोजत मैं फिरूँ, सतिया न मिलै न कोय । जब सत को सतिया मिले, विष तजि अमृत होय ॥५१४॥
Verse
देश-देशान्तर मैं फिरूँ, मानुष बड़ा सुकाल । जा देखै सुख उपजै, वाका पड़ा दुकाल ॥५१५॥
Verse
॥ भिक्ति के विषय मे दोहे ॥
Verse
कबीर गुरु की भक्ति बिन, राजा ससभ होय । माटी लदै कुम्हार की, घास न डारै कोय ॥५१६॥
Verse
कबीर गुरु की भक्ति बिन, नारी कूकरी होय । गली-गली भूँकत फिरै, टूक न डारै कोय ॥५१७॥
Verse
जो कामिनि परदै रहे, सुनै न गुरुगुण बात । सो तो होगी कूकरी, फिरै उघारे गात ॥५१८॥
Verse
चौंसठ दीवा जोय के, चौदह चन्दा माहिं । तेहि घर किसका चाँदना, जिहि घर सतगुरु नाहिं ॥५१९॥
Verse
हरिया जाने रूखाड़ा, उस पानी का नेह । सूखा काठ न जानिहै, कितहूँ बूड़ा गेह ॥५२०॥
Verse
झिरमिर झिरमिर बरसिया, पाहन ऊपर मेह । माटी गलि पानी भई, पाहन वाही नेह ॥५२१॥
Verse
कबीर ह्रदय कठोर के, शब्द न लागे सार । सुधि-सुधि के हिरदे विधे, उपजै ज्ञान विचार ॥५२२॥
Verse
कबीर चन्दर के भिरै, नीम भी चन्दन होय । बूड़यो बाँस बड़ाइया, यों जनि बूड़ो कोय ॥५२३॥
Verse
पशुआ सों पालो परो, रहू-रहू हिया न खीज । ऊसर बीज न उगसी, बोवै दूना बीज ॥५२४॥
Verse
कंचन मेरू अरपही, अरपैं कनक भण्डार । कहैं कबीर गुरु बेमुखी, कबहूँ न पावै पार ॥५२५॥
Verse
साकट का मुख बिम्ब है निकसत बचन भुवंग । ताकि औषण मौन है, विष नहिं व्यापै अंग ॥५२६॥
Verse
शुकदेव सरीखा फेरिया, तो को पावे पार । बिनु गुरु निगुरा जो रहे, पड़े चौरासी धार ॥५२७॥
Verse
कबीर लहरि समुन्द्र की, मोती बिखरे आय । बगुला परख न जानई, हंस चुनि-चुनि खाय ॥५२८॥
Verse
साकट कहा न कहि चलै, सुनहा कहा न खाय । जो कौवा मठ हगि भरै, तो मठ को कहा नशाय ॥५२९॥
Verse
साकट मन का जेवरा, भजै सो करराय । दो अच्छर गुरु बहिरा, बाधा जमपुर जाय ॥५३०॥
Verse
कबीर साकट की सभा, तू मति बैठे जाय । एक गुवाड़े कदि बड़ै, रोज गदहरा गाय ॥५३१॥
Verse
संगत सोई बिगुर्चई, जो है साकट साथ । कंचन कटोरा छाड़ि के, सनहक लीन्ही हाथ ॥५३२॥
Verse
साकट संग न बैठिये करन कुबेर समान । ताके संग न चलिये, पड़ि हैं नरक निदान ॥५३३॥
Verse
टेक न कीजै बावरे, टेक माहि है हानि । टेक छाड़ि मानिक मिलै, सत गुरु वचन प्रमानि ॥५३४॥
Verse
साकट सूकर कीकरा, तीनों की गति एक है । कोटि जतन परमोघिये, तऊ न छाड़े टेक ॥५३५॥
Verse
निगुरा ब्राह्म्ण नहिं भला, गुरुमुख भला चमार । देवतन से कुत्ता भला, नित उठि भूँके द्वार ॥५३६॥
Verse
हरिजन आवत देखिके, मोहड़ो सूखि गयो । भाव भक्ति समझयो नहीं, मूरख चूकि गयो ॥५३७॥
Verse
खसम कहावै बैरनव, घर में साकट जोय । एक धरा में दो मता, भक्ति कहाँ ते होय ॥५३८॥
Verse
घर में साकट स्त्री, आप कहावे दास । वो तो होगी शूकरी, वो रखवाला पास ॥५३९॥
Verse
आँखों देखा घी भला, न मुख मेला तेल । साघु सो झगड़ा भला, ना साकट सों मेल ॥५४०॥
Verse
कबीर दर्शन साधु का, बड़े भाग दरशाय । जो होवै सूली सजा, काँटे ई टरि जाय ॥५४१॥
Verse
कबीर सोई दिन भला, जा दिन साधु मिलाय । अंक भरे भारि भेटिये, पाप शरीर जाय ॥५४२॥
Verse
कबीर दर्शन साधु के, करत न कीजै कानि । ज्यों उद्य्म से लक्ष्मी, आलस मन से हानि ॥५४३॥
Verse
कई बार नाहिं कर सके, दोय बखत करिलेय । कबीर साधु दरश ते, काल दगा नहिं देय ॥५४४॥
Verse
दूजे दिन नहिं करि सके, तीजे दिन करू जाय । कबीर साधु दरश ते मोक्ष मुक्ति फन पाय ॥५४५॥
Verse
तीजे चौथे नहिं करे, बार-बार करू जाय । यामें विलंब न कीजिये, कहैं कबीर समुझाय ॥५४६॥
Verse
दोय बखत नहिं करि सके, दिन में करूँ इक बार । कबीर साधु दरश ते, उतरैं भव जल पार ॥५४७॥
Verse
बार-बार नहिं करि सके, पाख-पाख करिलेय । कहैं कबीरन सो भक्त जन, जन्म सुफल करि लेय ॥५४८॥
Verse
पाख-पाख नहिं करि सकै, मास मास करू जाय । यामें देर न लाइये, कहैं कबीर समुदाय ॥५४९॥
Verse
बरस-बरस नाहिं करि सकै ताको लागे दोष । कहै कबीर वा जीव सो, कबहु न पावै योष ॥५५०॥
