dohAvalI
bhajana
भजन
Verse
चतुरभुज झूलत श्याम हिडोरें । कंचन खंभ लगे मणिमानिक, रेसमकी रँग डोरें ॥
Verse
उमड़ि घुमड़ि घन बरसत चहुँ दिसि, नदियाँ लेत हिलोरें । हरि हरि भूमि लता लपटाई बोलत कोकिल मोरें ॥
Verse
बाजत बीन पखावज बंसी, गान होत चहुँ ओरें । जामसुता छबि निरखि अनोखी, बारूँ काम किरोरें ॥
