dohAvalI
bhajana
भजन
Verse
जो मानै मेरी हित सिखवन ॥
Verse
तो सत्य कहूँ निज मनकी बात, सहिये हिम-तप-वर्षा-रु-वात । कसिये मनको सब भाँति तात, जासों छूटै यह आवागमन ॥
Verse
पहिले पक्षी पृथ्वी पगुरत, फिर पंख जमे नभमें बिचरत । अवसर आये जलमें पैरत, पै भूलत नहिं निज मीत पवन ॥
Verse
करुनानिधानकी बानि हेरि, पुनि महामंत्र गज ध्वनिसों टेरि । 'केशी' सिय-स्वामिनि केरि चेरि, समुझावति ध्यायिय सीतारवन ॥
