dohAvalI
bhajana
भजन
Verse
किते दिन बिन बृंदाबन खोये । योंही बृथा गये ते अब लौं, राजस रंग समोये ॥
Verse
छाँड़ि पुलिन फूलनकी सैया सूल सरनि सिर सोये । भीजे रसिक अनन्य न दरसे, बिमुखनिके मुख जोये ॥
Verse
हरि बिहारकी ठौरि रहे नहिं, अति अभाग्य बल बोये । कलह सराय बसाय भठयारी, माया राँड़ बिगोये ॥
Verse
इस रस ह्याँके सुख तजिकै हाँ, कबौं हँसे कबौं रोये । कियौ न अपनो काज, पराये भार सीसपर ढोये ॥
Verse
पायौ नहिं आनंद लेस मैं, सबै देस टकटोये । नागरिदास बसै कुंजनमें, जब सब बिधि सुख भोये ॥
