dohAvalI
kāliṃgaड़ā
कालिंगड़ा
Verse
मूरख, छाड़ि बृथा अभिमान । औसर बीति चल्यो है तेरौ, दो दिनकौ मेहमान ॥
Verse
भूप अनेक भये पृथिवीपर, रुप तेज बलवान । कौन बच्यो या काल ब्याल तें मिटि गये नाम निसान ॥
Verse
धवल धाम धन, गज, रथ, सेना नारी चंद्र समान । अंतसमै सबहीकों तजिकै, जाय बसे समसान ॥
Verse
तजि सतसंग भ्रमत बिषयनमें, जा बिधि मरकट स्वान । छिन भरि बैठि न सुमिरन कीन्हों, जासों होय कल्यान ॥
Verse
रे मन मूढ़ अनत जनि भटकै, मेरौ कह्यौ अब मान । नारायन ब्रजराज कुँवरसों, बेगहि करि पहिचान ॥
Verse
टेर सुनों ब्रजराज-दुलारे । दीन मलीन हीन सब गुनते, आय पर्यो हौं द्वार तिहारे ॥टेर॥
Verse
काम क्रोध अरु कपट मोह, मद, सो जाने निज प्रीतम प्यारे । भ्रमत रह्यौं सँग इन बिषयनके, तुव पदकमल न मैं उर धारे ॥१॥
Verse
कौन कुकर्म किये नहिं मैंने, जो गये भूल सो लिये उधारे । ऐसी खेप भरी रचि पचिकै चकित भये लखिकै बनिजारे ॥२॥
Verse
अब तौ एक बार कहौ हँसिके, आजहिते तुम भये हमारे । वाहि कृपाते नारायनकी बेगि लगैगी नाव किनारे ॥३॥
