dohAvalI
kāphī
काफी
Verse
या साँवरेसों मैं प्रीति लगाई । कुल-कलंकतें नाहिं डरौंगी, अब तौ करौं अपनी मन भाई ॥
Verse
बीच बजार पुकार, कहौं मैं चाहे करौ तुम कोटि बुराई । लाज म्रजाद मिली औरनकों मृदु मुसकनि मेरे बट आई ॥
Verse
बिनु देखे मनमोहन कौ मुख, मोहि लगत त्रिभुवन दुखदाई । नारायन तिनकों सब फीकौ, जिन चाखी यह रुप-मिठाई ॥
Verse
बेदरदी तोहि दरद न आवै । चितवनमें चित बस करि मेरौ, अब काहेकों आँख चुरावै ॥
Verse
कबसों परी द्वारपै तेरे, बिन देखे जियरा घबरावै । नारायन महबूब साँवरे घायल करि फिर गैल बतावै ॥
