Arati
śrī annapūrṇā devī kī āratī
श्री अन्नपूर्णा देवी की आरती
Verse
बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम .. जो नहीं ध्यावे तुम्हें अम्बिके, कहां उसे विश्राम।
Verse
अन्नपूर्णा देवी नाम तिहारो, लेत होत सब काम॥
Verse
बारम्बार .. प्रलय युगान्तर और जन्मान्तर, कालान्तर तक नाम।
Verse
सुर सुरों की रचना करती, कहाँ कृष्ण कहाँ राम॥
Verse
बारम्बार .. चूमहि चरण चतुर चतुरानन, चारु चक्रधर श्याम।
Verse
चंद्रचूड़ चन्द्रानन चाकर, शोभा लखहि ललाम॥
Verse
बारम्बार.. देवि देव! दयनीय दशा में दया-दया तब नाम।
Verse
त्राहि-त्राहि शरणागत वत्सल शरण रूप तब धाम॥
Verse
बारम्बार.. श्रीं, ह्रीं श्रद्धा श्री ऐ विद्या श्री क्लीं कमला काम।
Verse
कांति, भ्रांतिमयी, कांति शांतिमयी, वर दे तू निष्काम॥
Verse
बारम्बार..
