Arati
devī vandanā jī kī āratī
देवी वन्दना जी की आरती
Verse
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
Verse
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: ॥
Verse
श्री पार्वती जी की आरती जय पार्वती माता जय पार्वती माता ब्रह्मा सनातन देवी शुभफल की दाता ॥
Verse
अरिकुलापदम विनाशिनी जय सेवक त्राता, जगजीवन जगदंबा हरिहर गुणगाता ॥
Verse
सिंह को बाहन साजे कुण्डल हैं साथा, देबबंधु जस गावत नृत्य करा ताथा ॥
Verse
सतयुग रूपशील अतिसुन्दर नाम सती कहलाता, हेमाचल घर जन्मी सखियन संग राता ॥
Verse
शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमाचल स्थाता, सहस्त्र भुजा धरिके चक्र लियो हाथा ॥
Verse
सृष्टिरूप तुही है जननी शिव संगरंग राता, नन्दी भृंगी बीन लही है हाथन मद माता ॥
Verse
देवन अरज करत तब चित को लाता, गावन दे दे ताली मन में रंगराता ॥
Verse
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता , सदा सुखी नित रहता सुख सम्पति पाता ॥
