Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

mahāpuruṣa-caraṇa-vandana

महापुरुष-चरण-वन्दन

Verse

सर्व-शिरोमणि विश्व-सभाके, आत्मोपम विश्वंभरके । विजयी नायक जगनायकके सच्चे सुह्रद चराचरके ॥

Verse

सुखद सुधानिधि साधु कुमुदके भास्कर भक्त-कमल-वनके । आश्रय दीनोंके प्रकाश पथिकोंके, अवलम्बन जनके ॥

Verse

लोभी जग-हितके, त्यागी सब जगके, भोगी भूमाके । मोही निर्मोहीके, प्यारे जीवन बोधमयी माके ॥

Verse

तत्पर परम हरण पर-दुःखके, तत्परता-विहीन तनके । चतुर खिलाड़ी जग-नाटकके, चिन्तामणि साधक-जनके ॥

Verse

सफल मार्ग-दर्शक पथ-भ्रष्टोंके आधार अभागोंके । विमल विधायक प्रेम-भक्तिके उच्च बावके, त्यागोंके ॥

Verse

परम प्रचारक प्रभुवाणीके, ज्ञाता गहरे भावोंके । वक्ता, व्याख्याता, विशुद्ध, उच्छेदक सर्व कुभावोंके ॥

Verse

पथदर्शक निष्कामकर्मके चालक अचल सांख्यपथके । पालक सत्य अहिंसा व्रतके घालक नित अपूत पथके ॥

Verse

नासक त्रिविध तापके, पोषक तपके तारक भक्तोंके । हारक पापोंके, संजीवनभेषज विषयासक्तोंके ॥

Verse

पावनकर्ता पतितोंके पृथ्वीके, प्रेत, पितृ-गणके । भूषण भूमण्डलके, दूषण राग-द्वेष रणांगणके ॥

Verse

रक्षक अतिदृढ़, सत्य-धर्मके भक्षक भव-जंजालोके । तक्षक भोग-रोग, धन-मदके ब्यापारी सत-लालोंके ॥

Verse

दक्ष दुभाषी 'जन, जन-धन' के मुखिया राम-दलालोंके । छिपे हुए अज्ञात लोक निधि मालिक असली मालोंके ॥

Verse

चूड़ामणि दैवीगुण-गणके परमादर्श महानोंके । महिमा-वर्णनमें असक्त तव विद्या-बल विद्वानोंके ॥

brāhmaṇa aura bicchūkī kathā
bhajana

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms