Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

brāhmaṇa aura bicchūkī kathā

ब्राह्मण और बिच्छूकी कथा

Verse

विश्वपावनी बाराणसिमें संत एक थे करते वास । राम-चरण-तल्लीन चित्त थे, नाम निरत, नय-निपुण निरास ॥

Verse

नित सुरसरिमें अवगाहन कर, विश्वेश्वर अर्चन करते । क्षमाशील, पर-दुख-कातर थे, नही किसीसे थे डरते ॥

Verse

एक दिवस श्रीभागीरथिमें ब्राह्मण विदथ नहाते थे । दयासिंधु देवकिनंदनके गोप्य गुणोंको गाते थे ॥

Verse

देखा, एक बहा जाता है वृश्चिक जल-धाराके साथ । दीन समझकर उसे उठाया संत विप्रने हाथों-हाथ ॥

Verse

रखकर उसे हथेलीपर फिर संत पोछने लगे निशंक । खल, कृतघ्न, पापी वृश्चिकने मारा उनके भीषण डंक ॥

Verse

काँप उठा तत्काल हाथ, गिर पड़ा अधम वह जलके बीच । लगा डूबने अथाह जलमें निज करनीवश निष्ठुर नीच ॥

Verse

देखा मरणासन्न, संतका चित करुणासे भर आया । प्रबल वेदना भूल उसे फिर उठा हाथपर, अपनाया ॥

Verse

ज्यों ही सम्हला, चेत हुआ फिर उसने वही डंक मारा । हिला हाथ, गिर पड़ा बहाने लगी उसे जलकी धारा ॥

Verse

देखा पुनः संतने उसको जलमें बहते दीन-मलीन । लगे उठाने फिर भी ब्राह्मण क्षमामूर्ति प्रतिहिंसाहीन ॥

Verse

नहा रहे थे लोग निकट सब, बोले, 'क्या करते है आप? हिंसक जीव बचाना कोई धर्म नहीं है पूरा पाप ॥

Verse

चक्खा हाथों-हाथ बिषम फल तब भी करते है फिर भूल । धर्म-कर्मको डुबा चुका भारत इस कायरताके कूल ॥

Verse

'भाई! क्षमा नही कायरता यह तो वीरोंका बाना । स्वल्प महापुरुषोने है इसका सच्चा स्वरूप जाना ॥

Verse

कभी न डूबा क्षमा-धर्मसे, भारतका वह सच्चा धर्म । डूबा, जब भ्रमसे था इसने पहना कायरताका वर्म ॥

Verse

भक्तराज प्रह्लाद क्षमाके परम मनोहर थे आदर्श । जिनसे धर्म बचा था, जो खुद जीत चुके थे हर्षामर्ष ॥

Verse

बोले जब हँसकर यो ब्राह्मण, कहने लगे दूसरे लोग- 'आप जानते है तो करिये, हमें बुरा लगता यह योग' ॥

Verse

कहा संतने 'भाई ! मैने नही बड़ा कुछ काम किया । निज स्वभाव ही बरता मैने, इसने भी तो वही किया ॥

Verse

मेरी प्रकृति बचानेकी है, इसकी डंक मारनेकी । मेरी इसे हरानेकी है, इसकी सदा हारनेकी ॥

Verse

क्या इस हिंसकके बदलेमें मै भी हिंसक बन जाऊँ । क्या अपना कर्तव्य भूलकर प्रतिहिंसामें सन जाऊँ ॥

Verse

जितनी बार डंक मारेगा, उतनी बार बचाऊँगा । आखिर अपने क्षमा-धर्मसे निश्चय इसे हराऊँगा ॥

Verse

संतोके दर्शन-स्पर्शन-भाषण दुर्लभ जगतीतलमें । वृश्चिक छूट गया पापोंसे संत मिलनसे उस पलमें ॥

Verse

खुले ज्ञानके नेत्र, जन्म-जन्मान्तरकी स्मृति हो आई । छूटा दुष्ट स्वभाव, सरलता सुचिता सब ही तो आई ॥

Verse

संत-चरणमें लिपट गया वह, करनेको निज पावन-तन । छूट गया भवव्याधि विषमसे, हुआ रुचिर वह भी हरि-जन ॥

Verse

जब हिंसक जड-जंतु क्षमासे हो सकते है साधु-सुजान । हो सकते क्यो नही मनुज तब, माने जाते जो सज्ञान ॥

Verse

पढ़कर वृश्चिक और संतका यह नितांत सुखकर संवाद । अच्छा लगे मानिये, तज प्रतिहिम्सा-वैर-विवाद-विषाद ॥

rāga basanta - tāla tīnatāla
mahāpuruṣa-caraṇa-vandana

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms