Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

sūradāsa kī racanāeṃ - bhāga 1

सूरदास की रचनाएं - भाग १

Verse

१. देखे मैं छबी आज अति बिचित्र हरिकी ॥ध्रु०॥

Verse

आरुण चरण कुलिशकंज ।

Verse

चंदनसो करत रंग सूरदास जंघ जुगुली खंब कदली । कटी जोकी हरिकी ॥१॥

Verse

उदर मध्य रोमावली ।

Verse

भवर उठत सरिता चली ।

Verse

वत्सांकित हृदय भान । चोकि हिरनकी ॥२॥

Verse

दसनकुंद नासासुक ।

Verse

नयनमीन भवकार्मुक ।

Verse

केसरको तिलक भाल । शोभा मृगमदकी ॥३॥

Verse

सीस सोभे मयुरपिच्छ ।

Verse

लटकत है सुमन गुच्छ ।

Verse

सूरदास हृदय बसे । मूरत मोहनकी ॥४॥

Verse

२. श्रीराधा मोहनजीको रूप निहारो ॥ध्रु०॥

Verse

छोटे भैया कृष्ण बडे बलदाऊं चंद्रवंश उजिआरो ॥श्री०॥१॥

Verse

मोर मुगुट मकराकृत कुंडल पितांबर पट बारो ॥श्री०॥२॥

Verse

हलधर गीरधर मदन मनोहर जशोमति नंद दुलारी ॥श्री०॥३॥

Verse

शंख चक्र गदा पद्म विराजे असुरन भंजन हारो ॥श्री०॥४॥

Verse

जमुनाके नीर तीर धेनु चरावे वोढे कामर कारो ॥श्री०॥५॥

Verse

निरमल जल जमुनाजीको किनो नागनाथ लीयो कारो ॥श्री०॥६॥

Verse

इंद्र कोप चढे व्रज उपर नखपर गीरवर धारो ॥श्री०॥७॥

Verse

कनक सिंहासन जदुवर बैठे कोटि भानु उजिआरो ॥श्री०॥८॥

Verse

माता जशोदा करत आरती बार बार बलिहारो ॥श्री०॥९॥

Verse

सूरदास हरिको रूप निहारे जीवन प्रान हमारे ॥श्री०॥१०॥

Verse

३. राधे कृष्ण कहो मेरे प्यारे भजो मेरे प्यारे जपो मेरे प्यारे ॥ध्रु०॥

Verse

भजो गोविंद गोपाळ राधे कृष्ण कहो मेरे ॥

Verse

प्यारे०॥१॥

Verse

कृष्णजीकी लाल लाल अखियां हो लाल अखियां । जैसी खिलीरे गुलाब ॥राधे०॥२॥

Verse

सिरपर मुगुट विराजे हो विराजे । बन्सी शोभे रसाल ॥राधे०॥३॥

Verse

पितांबर पटकुलवाली हो पटकुलवाली कंठे मोतियनकी माल ॥राधे०॥४॥

Verse

शुभ काने कुंडल झलके हो कुंडल झलके । तिलक शोभेरे ललाट ॥राधे०॥५॥

Verse

सूरदास चरण बलिहारी हो चरण बलिहारी । मै तो जनम जनम तिहारो दास ॥राधे०॥६॥

Verse

४. नंद दुवारे एक जोगी आयो शिंगी नाद बजायो । सीश जटा शशि वदन सोहाये अरुण नयन छबि छायो ॥

Verse

नंद ॥ध्रु०॥

Verse

रोवत खिजत कृष्ण सावरो रहत नही हुलरायो । लीयो उठाय गोद नंदरानी द्वारे जाय दिखायो ॥नंद०॥१॥

Verse

अलख अलख करी लीयो गोदमें चरण चुमि उर लायो । श्रवण लाग कछु मंत्र सुनायो हसी बालक कीलकायो ॥

Verse

नंद ॥२॥

Verse

चिरंजीवोसुत महरी तिहारो हो जोगी सुख पायो । सूरदास रमि चल्यो रावरो संकर नाम बतायो ॥

Verse

नंद॥३॥

Verse

५. देख देख एक बाला जोगी द्वारे मेरे आया हो ॥ध्रु०॥

Verse

पीतपीतांबर गंगा बिराजे अंग बिभूती लगाया हो । तीन नेत्र अरु तिलक चंद्रमा जोगी जटा बनाया हो ॥१॥

Verse

भिछा ले निकसी नंदरानी मोतीयन थाल भराया हो । ल्यो जोगी जाओ आसनपर मेरा लाल दराया हो ॥२॥

Verse

ना चईये तेरी माया हो अपनो गोपाल बताव नंदरानी । हम दरशनकु आया हो ॥३॥

Verse

बालकले निकसी नंदरानी जोगीयन दरसन पाया हो । दरसन पाया प्रेम बस नाचे मन मंगल दरसाया हो ॥४॥

Verse

देत आसीस चले आसनपर चिरंजीव तेरा जाया हो । सूरदास प्रभु सखा बिराजे आनंद मंगल गाया हो ॥५॥

Verse

६. बासरी बजाय आज रंगसो मुरारी । शिव समाधि भूलि गयी मुनि मनकी तारी ॥

Verse

बा०॥ध्रु०॥

Verse

बेद भनत ब्रह्मा भुले भूले ब्रह्मचरी । सुनतही आनंद भयो लगी है करारी ॥

Verse

बास०॥१॥

Verse

रंभा सब ताल चूकी भूमी नृत्य कारी । यमुना जल उलटी बहे सुधि ना सम्हारी ॥

Verse

बा०॥२॥

Verse

श्रीवृंदावन बन्सी बजी तीन लोक प्यारी । ग्वाल बाल मगन भयी व्रजकी सब नारी ॥

Verse

बा०॥३॥

Verse

सुंदर श्याम मोहन मुरती नटबर वपुधारी । सूरकिशोर मदन मोहन चरण कमल बलिहारी ॥

Verse

बास०॥४॥

Verse

७. जागो पीतम प्यारा लाल तुम जागो बन्सिवाला । तुमसे मेरो मन लाग रह्यो तुम जागो मुरलीवाला ॥

Verse

जा०॥ध्रु०॥

Verse

बनकी चिडीयां चौं चौं बोले पंछी करे पुकारा । रजनि बित और भोर भयो है गरगर खुल्या कमरा ॥१॥

Verse

गरगर गोपी दहि बिलोवे कंकणका ठिमकारा । दहिं दूधका भर्‍या कटोरा सावर गुडाया डारा ॥

Verse

जा०॥२॥

Verse

धेनु उठी बनमें चली संग नहीं गोवारा । ग्वाल बाल सब द्वारे ठाडे स्तुति करत अपारा ॥

Verse

जा०॥३॥

Verse

शिव सनकादिक और ब्रह्मादिक गुन गावे प्रभू तोरा । सूरदास बलिहार चरनपर चरन कमल चित मोरा ॥

Verse

जा०॥४॥

Verse

८. ऐसे भक्ति मोहे भावे उद्धवजी ऐसी भक्ति । सरवस त्याग मगन होय नाचे जनम करम गुन गावे ॥

Verse

उ०॥ध्रु०॥

Verse

कथनी कथे निरंतर मेरी चरन कमल चित लावे ॥

Verse

मुख मुरली नयन जलधारा करसे ताल बजावे ॥उ०॥१॥

Verse

जहां जहां चरन देत जन मेरो सकल तिरथ चली आवे । उनके पदरज अंग लगावे कोटी जनम सुख पावे ॥उ०॥२॥

Verse

उन मुरति मेरे हृदय बसत है मोरी सूरत लगावे । बलि बलि जाऊं श्रीमुख बानी सूरदास बलि जावे ॥उ०॥३॥

Verse

९. ग्वाली ते मेरी गेंद चोराई ग्वालिनि तें मेरी गेंद चोराई । खेलत गेंद परी तोरे अंगना अंगिया बीच छिपाई ॥ध्रु०॥

Verse

काहेकी गेंद काहेकी धागा कौन हात बनाई फुलनकी गेंद । रेशमका धागा जशोमति हाथ बनाई ॥११॥

Verse

झुटे लाल झुट मति बोलो अंगिया तकत पराई । जो मेरी अंगियामें गेंद जो निकसे भूल जावो ठकुराई ॥

Verse

ग्या०॥२॥

Verse

हस हस बात करत राधे संग उतसें जशोदा आई । सूरदास प्रभु चतुर कनैया एक गये दो पाई ॥

Verse

ग्वा०॥३॥

Verse

१०. नेक चलो नंदरानी उहां लगी नेक चलो नंदारानी ॥ध्रु०॥

Verse

देखो आपने सुतकी करनी दूध मिलावत पानी ॥उ०॥१॥

Verse

हमरे शिरकी नयी चुनरिया ले गोरसमें सानी ॥उ०॥२॥

Verse

हमरे उनके करन बाद है हम देखावत जबानी ॥उ०॥३॥

Verse

तुमरे कुलकी ऐशी बतीया सो हमारे सब जानी ॥उ०॥४॥

Verse

पिता तुमारे कंस घर बांधे आप कहावत दानी ॥उ०॥५॥

Verse

यह व्रजको बसवो हम त्यागो आप रहो राजधानी ॥उ०॥६॥

Verse

सूरदास उखर उखरकी बरखा थोर जल उतरानी ॥उ०॥७॥

Verse

११. देखो माई हलधर गिरधर जोरी ॥ध्रु०॥

Verse

हलधर हल मुसल कलधारे गिरधर छत्र धरोरी ॥देखो०॥१॥

Verse

हलधर ओढे पित पितांबर गिरधर पीत पिछोरी ॥देखो०॥२॥

Verse

हलधर केहे मेरी कारी कामरी गीरधरने ली चोरी ॥देखो०॥३॥

Verse

सूरदास प्रभुकी छबि निरखे भाग बडे जीन कोरी ॥देखो०॥४॥

Verse

१२. नेननमें लागि रहै गोपाळ नेननमें ॥ध्रु०॥

Verse

मैं जमुना जल भरन जात रही भर लाई जंजाल ॥ने०॥१॥

Verse

रुनक झुनक पग नेपुर बाजे चाल चलत गजराज ॥ने०॥२॥

Verse

जमुनाके नीर तीर धेनु चरावे संग लखो लिये ग्वाल ॥ने०॥३॥

Verse

बिन देखे मोही कल न परत है निसदिन रहत बिहाल ॥ने०॥४॥

Verse

लोक लाज कुलकी मरजादा निपट भ्रमका जाल ॥ने०॥५॥

Verse

वृंदाबनमें रास रचो है सहस्त्र गोपि एक लाल ॥ने०॥६॥

Verse

मोर मुगुट पितांबर सोभे गले वैजयंती माल ॥ने०॥७॥

Verse

शंख चक्र गदा पद्म विराजे वांके नयन बिसाल ॥ने०॥८॥

Verse

सुरदास हरिको रूप निहारे चिरंजीव रहो नंद लाल ॥ने०॥९॥

Verse

१३. दरसन बिना तरसत मोरी अखियां ॥ध्रु०॥

Verse

तुमी पिया मोही छांड सीधारे फरकन लागी छतिया ॥द०॥१॥

Verse

बस्ति छाड उज्जड किनी व्याकुल भ‍ई सब सखियां ॥द०॥२॥

Verse

सूरदास कहे प्रभु तुमारे मिलनकूं ज्युजलंती मुख बतिया ॥द०॥३॥

Verse

१४. सावरे मोकु रंगमें बोरी बोरी सांवरे मोकुं रंगमें बोरी बोरी ॥ध्रु०॥

Verse

बहीयां पकर कर शीरकी गागरिया ।

Verse

छिन गागर ढोरी ।

Verse

रंगमें रस बस मोकूं किनी ।

Verse

डारी गुलालनकी झोरी । गावत लागे मुखसे होरी ॥सा०॥१॥

Verse

आयो अचानक मिले मंदिरमें ।

Verse

देखत नवल किशोरी ।

Verse

धरी भूजा मोकुं पकरी जीवनने बलजोरे । माला मोतियनकी तोरी ॥सा०॥२॥

Verse

तब मोरे जोर कछु न चालो ।

Verse

बात कठीन सुनाई ।

Verse

तबसे उनकु नेन दिखायो मत जानो मोकूं मोरी । जानु तोरे चितकी चोरी ॥सा०॥३॥

Verse

मरजादा हमेरी कछु न राखी कंचुबोकी कसतोरी ।

Verse

सूरदास प्रभु तुमारे मिलनकू मोकूं रंगमें बोरी । गईती मैं नंदजीकी पोरी ॥सा०॥४॥

Verse

१५. हमसे छल कीनो काना नेनवा लगायके ॥ध्रु०॥

Verse

जमुनाजलमें जीपें गेंद डारी कालि नागनाथ लाये । इंद्रको गुमान हर्यो गोवरधन धारके ॥ह०॥१॥

Verse

मोर मुगुट बांधे काली कामरी खांदे । जमुनाजीमें ठाडो काना बासरी बजायके ॥ह०॥२॥

Verse

देवकीको जायो काना आधिरेन गोकुल आयो । जशोदा रमायो काना माखन खिलायके ॥ह०॥३॥

Verse

गोपि सब त्याग दिनी कुबजा संग प्रीत कीनि । सूर कहे प्रभु दरुशन दीजे मोरी व्रजमें आयके ॥ह०॥४॥

Verse

१६. जमुनाके तीर बन्सरी बजावे कानो ॥ज०॥ध्रु०॥

Verse

बन्सीके नाद थंभ्यो जमुनाको नीर खग मृग धेनु मोहि कोकिला अनें किर ॥बं०॥१॥

Verse

सुरनर मुनि मोह्या रागसो गंभीर । धुन सुन मोहि गोपि भूली आंग चीर ॥बं०॥२॥

Verse

मारुत तो अचल भयो धरी रह्यो धीर । गौवनका बच्यां मोह्यां पीवत न खीर ॥बं०॥३॥

Verse

सूर कहे श्याम जादु कीन्ही हलधरके बीर । सबहीको मन मोह्या प्रभु सुख सरीर ॥ब०॥४॥

Verse

१७. मधुरीसी बेन बजायके । मेरो मन मोह्यो सांवरा ॥ध्रु०॥

Verse

मेरे आंगनमें बांसको बेडलो सिंचो मन चित्त लायके । अब तो बेरण भई बासरी मोहन मुखपर आयके ॥सां०॥१॥

Verse

मैं जल जमुना भरन जातरी मारग रोक्यो आयके । बनसीमें कछु आचरण गावे राधेको नाम सुनायके ॥सा०॥२॥

Verse

घुंघटका पट ओडे आवें सब सखियां सरमायके । कहां कहेली सहेली सासु नणंदी घर जायके ॥सां०॥३॥

Verse

सूरदास गोकुलकी महिमा कबलग कहूं बनायके । एक बेर मोहे दरशन दीजो कुंज गलिनमें आयके ॥सां०॥४॥

Verse

१८. काहू जोगीकी नजर लागी है मेरो कुंवर । कन्हिया रोवे ॥ध्रु०॥

Verse

घर घर हात दिखावे जशोदा दूध पीवे नहि सोवे ।

Verse

चारो डांडी सरल सुंदर । पलनेमें जु झुलावे ॥मे०॥१॥

Verse

मेरी गली तुम छिन मति आवो ।

Verse

अलख अलख मुख बोले । राई लवण उतारे यशोदा सुरप्रभूको सुवावे ॥मे०॥२॥

Verse

१९. शाम नृपती मुरली भई रानी ॥ध्रु०॥

Verse

बन ते ल्याय सुहागिनी किनी । और नारी उनको न सोहानी ॥१॥

Verse

कबहु अधर आलिंगन कबहु । बचन सुनन तनु दसा भुलानी ॥२॥

Verse

सुरदास प्रभू तुमारे सरनकु । प्रेम नेमसे मिलजानी ॥३॥

Verse

२०. मुरली कुंजनीनी कुंजनी बाजती ॥ध्रु०॥

Verse

सुनीरी सखी श्रवण दे अब तुजेही बिधि हरिमुख राजती ॥१॥

Verse

करपल्लव जब धरत सबैलै सप्त सूर निकल साजती ॥२॥

Verse

सूरदास यह सौती साल भई सबहीनके शीर गाजती ॥३॥

Verse

२१. तुमको कमलनयन कबी गलत ॥ध्रु०॥

Verse

बदन कमल उपमा यह साची ता गुनको प्रगटावत ॥१॥

Verse

सुंदर कर कमलनकी शोभा चरन कमल कहवावत ॥२॥

Verse

और अंग कही कहा बखाने इतनेहीको गुन गवावत ॥३॥

Verse

शाम मन अडत यह बानी बढ श्रवण सुनत सुख पवावत । सूरदास प्रभु ग्वाल संघाती जानी जाती जन वावत ॥४॥

Verse

२२. रसिक सीर भो हेरी लगावत गावत राधा राधा नाम ॥ध्रु०॥

Verse

कुंजभवन बैठे मनमोहन अली गोहन सोहन सुख तेरोई गुण ग्राम ॥१॥

Verse

श्रवण सुनत प्यारी पुलकित भई प्रफुल्लित तनु मनु रोम राम सुखराशी बाम ॥२॥

Verse

सूरदास प्रभु गिरीवर धरको चली मिलन गजराज गामिनी झनक रुनक बन धाम ॥३॥

Verse

२३. फुलनको महल फुलनकी सज्या फुले कुंजबिहारी । फुली राधा प्यारी ॥ध्रु०॥

Verse

फुलेवे दंपती नवल मनन फुले फले करे केली न्यारी ॥१॥

Verse

फुलीलता वेली विविधा सुमन गन फुले आवन दोऊं है सुखकारी ॥२॥

Verse

सूरदास प्रभु प्यारपर बारत फुले फलचंपक बेली नेवारी ॥३॥

Verse

२४. कायकूं बहार परी । मुरलीया ॥

Verse

कायकू ब०॥ध्रु०॥

Verse

जेलो तेरी ज्यानी पग पछानी । आई बनकी लकरी मुरलिया ॥

Verse

कायकु ब०॥१॥

Verse

घडी एक करपर घडी एक मुखपर । एक अधर धरी मुरलिया ॥

Verse

कायकु ब०॥२॥

Verse

कनक बासकी मंगावूं लकरियां । छिलके गोल करी मुरलिया ॥

Verse

कायकु ब०॥३॥

Verse

सूरदासकी बाकी मुरलिये ।

Verse

संतन से सुधरी । मुरलिया काय०॥४॥

Verse

२५. सुदामजीको देखत श्याम हसे सुदामजीको देखत० ॥ध्रु०॥

Verse

हम तुम मित्र है बालपनके । अब तुम दूर बसे ॥

Verse

सुदामजी ॥१॥

Verse

फाटीरे धोती टुटी पगडीयां । चालत पाव घसे ॥

Verse

सुदा०॥२॥

Verse

भाभिजीने कुछ भेट पठाई । पोवे तीन पैसे ॥

Verse

सुदा०॥३॥

Verse

सूरदास प्रभु तुम्हारे मिलनसे । कंचन मेल बसे ॥

Verse

सुदामजी०॥४॥

sūradāsa paricaya
sūradāsa kī racanāeṃ - bhāga 2

Read next

More on सूरदास रचनाएं भाग

  • सूरदास की रचनाएं - भाग २Dohavali

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms