dohAvalI
rāga pīlū - tāla kaharavā
राग पीलू - ताल कहरवा
Verse
जब मुरलीधरने मुरलीको अपने अधर धरी, क्या-क्या परेम-प्रीत-भरी उसमें धुन भरी ।
Verse
लै उसमें 'राधे-राधे' की हरदम भरी खरी, लहराई धुन जो उसकी इधर औ उधर जरी । सब सुननेवाले कह उठे जै जै हरी हरी, ऐसी बजाई कृष्ण-कन्हैयाने बाँसुरी ॥
Verse
ग्वालोंमें नंदलाल बजाते वो जिस घड़ी, गौएँ धुन उसकी सुननेको रह जातीं सब खड़ी ।
Verse
गलियोंमें जब बजाते तो वह उसकी धुन बड़ी, ले-लेके अपनी लहर जहाँ कानमें पड़ी । सब सुननेवाले कह उठे जै जै हरी हरी, ऐसी बजाई कृष्ण-कन्हैयाने बाँसुरी ॥
Verse
मोहनकी बाँसुरीके मैं क्या-क्या कहूँ जतन, ले उसकी मनकी मोहिनी धुन उसकी चितहरन । उस बाँसुरीका आनके जिस जा हुआ वजन, क्या जल, पवन, 'नजीर' पखेरू व क्या हरन- सब सुननेवाले कह उथे जै जै हरी हरी ऐसी बजाई कृष्ण-कन्हैयाने बाँसुरी ॥
