dohAvalI
daṃḍaka
दंडक
Verse
जय महाराज ब्रजराज-कुल-तिलक गोबिंद गोपीजनानंद राधारमन । नंद-नृप-गेहिनी गर्भ आकर रतन सिष्ट-कष्टद धृष्ट दुष्ट दानव-दमन ॥१॥
Verse
बल-दलन-गर्व-पर्वत-बिदारन ब्रज-भक्त-रच्छा-दच्छ गिरिराजधर धीर । बिबिध बेला कुसल मुसलधर संग लै चारु चरणांक चित तरनि तनया तीर ॥२॥
Verse
कोटि कंदर्प दर्पापहर लावन्य धन्य बृंदारन्य भूषन मधुर तरु । मुरलिकानाद पियूषनि महानंदन बिदित सकल ब्रह्म रुद्रादि सुरकरु ॥३॥
Verse
गदाधरबिषै बृष्टि करुना दृष्टि करु दीनको त्रिविध संताप ताप तवन । मैं सुनी तुव कृपा कृपन जन-गामिनी बहुरि पैहै कहा मो बराबर कवन ॥४॥
