Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

tulasīdāsa paricaya

तुलसीदास परिचय

Verse

तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले में स्थित राजापुर नामक ग्राम में संवत् 1554 की श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन हुआ था ।

Verse

उनके पिता का नाम आत्माराम दुबे तथा माता का नाम हुलसी देवी था ।

Verse

ऐसा कहा जाता है कि उनका जन्म माता के गर्भ में 12 महीने रहने के बाद हुआ था और जन्मते ही उनके मुख से रुदन के स्थान पर "राम" शब्द का उच्चारण हुआ था, उनके मुख में पूरे बत्तीस दाँत थे तथा उनकी कद काठी पाँच वर्ष के बालक के समान था।

Verse

इन सारी विचित्रताओं के कारण पिता अमंगल की आशंका से भयभीत हो गये ।अनिष्ट की आशंका से माता ने दशमी की रात को बालक को दासी के साथ उसके ससुराल भेज दिया और दूसरे दिन स्वयं संसार से चल बसीं ।

Verse

दासी ने जिसका नाम चुनियाँ था बालक का पालन-पोषण बड़े प्यार से किया ।

Verse

साढ़े पाँच वर्ष की उम्र की में दासी चुनियाँ की भी मृत्यु हो गई और बालक अनाथ हो गया ।

Verse

रामशैल पर रहने वाले श्री अनन्तानन्द के प्रिय शिष्य श्री नरहर्यानन्द जी की दृष्टि इस बालक पर पड़ी और वे उसे अपने साथ अयोध्या ले जा कर उसका लालन-पालन करने लगे ।

Verse

बालक का नाम रामबोला रखा गया ।

Verse

रामबोला के विद्याध्ययन की भी व्यवस्था उन्होंने कर दिया ।

Verse

बालक तीव्र बुद्धि तथा विलक्षण प्रतिभा वाला था अतः शीघ्र ही समस्त विद्याओं में पारंगत हो गया ।

Verse

काशी में शेष सनातन से उन्होंने वेद वेदांग की शिक्षा प्राप्त की ।

Verse

सभी विषयों में पारंगत हो कर तथा श्री नरहर्यानन्द की आज्ञा ले कर वे अपनी जन्मभूमि वापस आ गये ।

Verse

उनका परिवार नष्ट हो चुका था. उन्होंने अपने पिता तथा पूर्वजों का विधिपूर्वक श्राद्ध किया और वहीं रह कर लोगों को रामकथा सुनाने लगे ।

Verse

संवत् १५८३ में रत्नावली नामक एक सुंदरी एवं विदुषी कन्या से उनका विवाह हो गया और वे सुखपूर्बक जीवन यापन करने लगे ।

Verse

रामबोला को अपनी पत्नी से अत्यंत प्रेम था. एक बार जब रत्नावली को उसका भाई मायके लिवा गया तो वे वियोग न सह पाये और पीछे पीछे अपने ससुराल तक चले गये ।

Verse

रत्नावली को उनकी यह अति आसक्ति अच्छी नहीं लगी उन्हें इन शब्दों में धिक्कारा - लाज न आवत आपको, दौरे आयहु साथ । धिक् धिक् ऐसे प्रेम को, कहा कहौं मैं नाथ ॥

Verse

अस्थिचर्ममय देह यह, ता पर ऐसी प्रीति । तिसु आधो रघुबीरपद, तो न होति भवभीति ॥

Verse

(आपको लाज नहीं आई जो दौड़ते हुये साथ आ गये ।

Verse

हे नाथ, अब मैं आपसे क्या कहूँ ऐसे प्रेम को धिक्कार है ।

Verse

यदि इससे आधी प्रीति भी आपकी भगवान श्रीरामचंद्रजी के चरणों के प्रति होती तो इस संसार के भय से आप मुक्त हो जाते अर्थात् मोक्ष मिल जाता ।)रत्नावली के ये शब्द रामबोला के मर्म को छू गये. उन्होंने अब अपना पूरा ध्यान रामभक्ति में लगाना शुरू कर दिया ।

Verse

वे प्रयाग आ गये, साधुवेष धारण कर लिया ।

Verse

तीर्थाटन, भक्तिभाव व उपासना में जीवन को लगा दिया ।

Verse

उन्हें काकभुशुण्डिजी और हनुमान जी के दर्शन प्राप्त हुये ।

Verse

हनुमान जी की ही आज्ञा से उन्होंने अपना महाकाव्य "रामचरित मानस" लिखा और "संत तुलसीदास" के नाम से प्रसिद्धि पाई ।

Verse

संवत् 1631 के रामनवमी के दिन से उन्होंने "रामचरित मानस" लिखना आरंभ करके 2 वर्ष 7 माह 26 दिन पश्चात् संवत् 1633 के मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष में रामविवाह के दिन उसे पूर्ण किया ।

Verse

"रामचरित मानस" एक अमर ग्रंथ है जिसे कि हर हिंदू बड़े चाव से रखता और पढ़ता है ।

Verse

संवत् 1680 में "संत तुलसीदासजी" ने अपने नश्वर शरीर का परित्याग किया ।

sūradāsa kī racanāeṃ - bhāga 2
sāraṃga

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms