Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

jhūlanā

झूलना

Verse

दुनियाके परपंचोंमें हम मजा नहीं कछु पाया जी । भाई-बंधु, पिता-माता पति सबसों चित अकुलाया जी ॥

Verse

छोड़-छाड़ घर, गाँव-नाँव कुल, यही पंथ मन भाया जी । ललितकिसोरी आनँदघन सों अब हठि नेह लगाया जी ॥

Verse

क्या करना है संपति-संतति, मिथ्या सब जग माया है । शाल-दुशाले, हीरा-मोतीमें मन क्यों भरमाया है ॥

Verse

माता-पिता पती-बंधु सब गोरखधंध बनाया है । ललितकिसोरी आनँदघन हरि हिरदै कमल बसाया है ॥

Verse

बन-बन फिरना बिहतर हमको रतन भवन नहिं भावै है । लतातरे पड़ रहनेमें सुख नाहिन सेज सुहावै है ॥

Verse

सोना कर धरि सीस भला अति तकिया ख्याल न आवै है । ललितकिसोरी नाम हरीका जपि-जपि मन सचुपावै है ॥

Verse

तजि दीनीं जब दुनिया-दौलत फिर कोईके घर जाना क्या । कंद मूल-फल पाय रहैं अब खट्टा-मीठा खाना क्या ॥

Verse

छिनमें साही बकसैं हमको मोतीमाल खजाना क्या । ललितकिसोरी रुप हमारा जानै नाँ तहँ आना क्या ॥

Verse

अष्‍टसिद्धि नवनिद्धि हमारी मुट्ठीमें हरदम रहतीं । नहीं जवाहिर, सोना-चाँदी, त्रिभुवनकी संपति चहतीं ॥

Verse

भावै ना दुनियाकी बातैं दिलवरकी चरचा सहती । ललितकिसोरी पार लगावैं मायाकी सरिता बहती ॥

Verse

गौर-स्याम बदनारबिंदपर जिसको बीर मचलते देखा । नैन बान, मुसक्यान संग फँस फिर नहिं नेक सँभलते देखा ॥

Verse

ललितकिसोरी जुगुल इश्‍कमें बहुतोंका घर घलते देखा । डूबा प्रेमसिंधुका कोई हमने नहीं उछलते देखा ॥

Verse

देखौ री, यह नंदका छोरा बरछी मारे जाता है । बरछी-सी तिरछी चितवनकी पैनी छुरी चलाता है ॥

Verse

हमको घायल देख बेदरदी मंद मंद मुसकाता है । ललितकिसोरी जखम जिगरपर नौनपुरी बुरकाता है ॥

lalita
sāraṃga

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms