cAlIsA
śrī vīrabhadra cālīsā
श्री वीरभद्र चालीसा
Verse
दोहा- वन्दो वीरभद्र शरणों शीश नवाओ भ्रात । ऊठकर ब्रह्ममुहुर्त शुभ कर लो प्रभात ॥
Verse
ज्ञानहीन तनु जान के भजहौंह शिव कुमार।
Verse
ज्ञान ध्यान देही मोही देहु भक्ति सुकुमार।
Verse
चौपाई- जय-जय शिव नन्दन जय जगवन्दन । जय-जय शिव पार्वती नन्दन ॥
Verse
जय पार्वती प्राण दुलारे। जय-जय भक्तन के दु:ख टारे॥
Verse
कमल सदृश्य नयन विशाला । स्वर्ण मुकुट रूद्राक्षमाला॥
Verse
ताम्र तन सुन्दर मुख सोहे। सुर नर मुनि मन छवि लय मोहे॥
Verse
मस्तक तिलक वसन सुनवाले। आओ वीरभद्र कफली वाले॥
Verse
करि भक्तन सँग हास विलासा ।पूरन करि सबकी अभिलासा॥
Verse
लखि शक्ति की महिमा भारी।ऐसे वीरभद्र हितकारी॥
Verse
ज्ञान ध्यान से दर्शन दीजै।बोलो शिव वीरभद्र की जै॥
Verse
नाथ अनाथों के वीरभद्रा। डूबत भँवर बचावत शुद्रा॥
Verse
वीरभद्र मम कुमति निवारो ।क्षमहु करो अपराध हमारो॥
Verse
वीरभद्र जब नाम कहावै ।आठों सिद्घि दौडती आवै॥
Verse
जय वीरभद्र तप बल सागर । जय गणनाथ त्रिलोग उजागर ॥
Verse
शिवदूत महावीर समाना । हनुमत समबल बुद्घि धामा ॥
Verse
दक्षप्रजापति यज्ञ की ठानी । सदाशिव बिन सफल यज्ञ जानी॥
Verse
सति निवेदन शिव आज्ञा दीन्ही । यज्ञ सभा सति प्रस्थान कीन्ही ॥
Verse
सबहु देवन भाग यज्ञ राखा । सदाशिव करि दियो अनदेखा ॥
Verse
शिव के भाग यज्ञ नहीं राख्यौ। तत्क्षण सती सशरीर त्यागो॥
Verse
शिव का क्रोध चरम उपजायो। जटा केश धरा पर मार्यो॥
Verse
तत्क्षण टँकार उठी दिशाएँ । वीरभद्र रूप रौद्र दिखाएँ॥
Verse
कृष्ण वर्ण निज तन फैलाए । सदाशिव सँग त्रिलोक हर्षाए॥
Verse
व्योम समान निज रूप धर लिन्हो । शत्रुपक्ष पर दऊ चरण धर लिन्हो॥
Verse
रणक्षेत्र में ध्वँस मचायो । आज्ञा शिव की पाने आयो ॥
Verse
सिंह समान गर्जना भारी । त्रिमस्तक सहस्र भुजधारी॥
Verse
महाकाली प्रकटहु आई । भ्राता वीरभद्र की नाई ॥
Verse
दोहा- आज्ञा ले सदाशिव की चलहुँ यज्ञ की ओर । वीरभद्र अरू कालिका टूट पडे चहुँ ओर॥
