Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

cAlIsA

śrī vindhyeśvarī cālīsā

श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा

Verse

नमो नमो विन्ध्येश्वरी, नमो नमो जगदम्ब । सन्तजनों के काज में करती नहीं विलम्ब ॥

Verse

जय जय जय विन्ध्याचल रानी । आदि शक्ति जग विदित भवानी ॥

Verse

सिंहवाहिनी जय जग माता । जय जय जय त्रिभुवन सुखदाता ॥

Verse

कष्ट निवारिणि जय जग देवी । जय जय जय असुरासुर सेवी ॥

Verse

महिमा अमित अपार तुम्हारी । शेष सहस मुख वर्णत हारी ॥

Verse

दीनन के दुख हरत भवानी । नहिं देख्यो तुम सम कोई दानी ॥

Verse

सब कर मनसा पुरवत माता । महिमा अमित जगत विख्याता ॥

Verse

जो जन ध्यान तुम्हारो लावे । सो तुरतहि वांछित फल पावे ॥

Verse

तु ही वैष्णवी तुही रुद्राणी । तुही शारदा अरु ब्रहमाणी ॥

Verse

रमा राधिका श्यामा काली । तुही मात सन्तन प्रतिपाली ॥

Verse

उमा माधवी चण्डी ज्वाला । वेगि मोहि पर होहु दयाला ॥

Verse

तुही हिंगलाज महारानी । तुही शीतला अरु विज्ञानी ॥

Verse

दुर्गा दुर्ग विनाशिनि माता । तुही लक्ष्मी जग सुखदाता ॥

Verse

तुही जान्हवी अरु इन्द्राणी । हेमावती अम्ब निर्वाणी ॥

Verse

अष्टभुजी वाराहिनि देवी । करत विष्णु शिव जाकर सेवी ॥

Verse

पाटन मुम्बा दन्त कुमारी । भद्रकाली सुन विनय हमारी ॥

Verse

वज्रधारिणी शोक विनाशिनी । आयु रक्षिणी विन्ध्यनिवासिनी ॥

Verse

जया और विजया बैताली । मातु सुगन्धा अरु विकराली ॥

Verse

नाम अनन्त तुम्हार भवानी । बरनै किमि मानुष अज्ञानी ॥

Verse

जा पर कृपा मातु तव होई । तो वह करै चहै मन जोई ॥

Verse

कृपा करहु मो पर महारानी । सिद्घ करहु अम्बे मम बानी ॥

Verse

जो नर धरै मातु कर ध्याना । ताकर सदा होय कल्याना ॥

Verse

विपति ताहि सपनेहु नहिं आवै । जो देवी का जाप करावै ॥

Verse

जो नर कहं ऋण होय अपारा । सो नर पाठ करै शत बारा ॥

Verse

निश्चय ऋण मोचन होई जाई । जो नर पाठ करै मन लाई ॥

Verse

अस्तुति जो नर पढ़े पढ़ावै । या जग में सो अति सुख पावै ॥

Verse

जाको व्याधि सतावै भाई । जाप करत सब दूरि पराई ॥

Verse

जो नर अति बन्दी महं होई । बार हजार पाठ कर सोई ॥

Verse

निश्चय बन्दी ते छुटि जाई । सत्य वचन मम मानहु भाई ॥

Verse

जा पर जो कछु संकट होई । निश्चय देविहिं सुमिरै सोई ॥

Verse

जो नर पुत्र होय नहि भाई । सो नर या विधि करे उपाई ॥

Verse

पाँच वर्ष सो पाठ करावै । नौरातर में विप्र जिमावै ॥

Verse

निश्चय होहिं प्रसन्न भवानी । पुत्र देहि ता कहं गुणखानी ॥

Verse

ध्वजा नारियल आनि चढ़ावै । विधि समेत पूजन करवावै ॥

Verse

नितप्रति पाठ करै मन लाई । प्रेम सहित नहिं आन उपाई ॥

Verse

यह श्री विन्ध्याचल चालीसा । रंक पढ़त होवे अवनीसा ॥

Verse

यह जनि अचरज मानहुं भाई । कृपा दृष्टि ता पर होइ जाई ॥

Verse

जय जय जय जगमातु भवानी । कृपा करहुं मोहि निज जन जानी ॥

śrī lakṣmī cālīsā
śrī śani cālīsā

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms