Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

cAlIsA

śrī citragupta cālīsā

श्री चित्रगुप्त चालीसा

Verse

दोहा सुमिर चित्रगुप्त ईश को, सतत नवाऊ शीश । ब्रह्मा विष्णु महेश सह, रिनिहा भए जगदीश ॥

Verse

करो कृपा करिवर वदन, जो सरशुती सहाय । चित्रगुप्त जस विमलयश, वंदन गुरूपद लाय ॥

Verse

॥ चौपाई ॥

Verse

जय चित्रगुप्त ज्ञान रत्नाकर । जय यमेश दिगंत उजागर ॥

Verse

अज सहाय अवतरेउ गुसांई । कीन्हेउ काज ब्रम्ह कीनाई ॥

Verse

श्रृष्टि सृजनहित अजमन जांचा । भांति-भांति के जीवन राचा ॥

Verse

अज की रचना मानव संदर । मानव मति अज होइ निरूत्तर ॥

Verse

भए प्रकट चित्रगुप्त सहाई । धर्माधर्म गुण ज्ञान कराई ॥

Verse

राचेउ धरम धरम जग मांही । धर्म अवतार लेत तुम पांही ॥

Verse

अहम विवेकइ तुमहि विधाता । निज सत्ता पा करहिं कुघाता ॥

Verse

श्रष्टि संतुलन के तुम स्वामी । त्रय देवन कर शक्ति समानी ॥

Verse

पाप मृत्यु जग में तुम लाए । भयका भूत सकल जग छाए ॥

Verse

महाकाल के तुम हो साक्षी । ब्रम्हउ मरन न जान मीनाक्षी ॥

Verse

धर्म कृष्ण तुम जग उपजायो । कर्म क्षेत्र गुण ज्ञान करायो ॥

Verse

राम धर्म हित जग पगु धारे । मानवगुण सदगुण अति प्यारे ॥

Verse

विष्णु चक्र पर तुमहि विराजें । पालन धर्म करम शुचि साजे ॥

Verse

महादेव के तुम त्रय लोचन । प्रेरकशिव अस ताण्डव नर्तन ॥

Verse

सावित्री पर कृपा निराली । विद्यानिधि माॅं सब जग आली ॥

Verse

रमा भाल पर कर अति दाया । श्रीनिधि अगम अकूत अगाया ॥

Verse

ऊमा विच शक्ति शुचि राच्यो । जाकेबिन शिव शव जग बाच्यो ॥

Verse

गुरू बृहस्पति सुर पति नाथा । जाके कर्म गहइ तव हाथा ॥

Verse

रावण कंस सकल मतवारे । तव प्रताप सब सरग सिधारे ॥

Verse

प्रथम् पूज्य गणपति महदेवा । सोउ करत तुम्हारी सेवा ॥

Verse

रिद्धि सिद्धि पाय द्वैनारी । विघ्न हरण शुभ काज संवारी ॥

Verse

व्यास चहइ रच वेद पुराना । गणपति लिपिबध हितमन ठाना ॥

Verse

पोथी मसि शुचि लेखनी दीन्हा । असवर देय जगत कृत कीन्हा ॥

Verse

लेखनि मसि सह कागद कोरा । तव प्रताप अजु जगत मझोरा ॥

Verse

विद्या विनय पराक्रम भारी । तुम आधार जगत आभारी ॥

Verse

द्वादस पूत जगत अस लाए । राशी चक्र आधार सुहाए ॥

Verse

जस पूता तस राशि रचाना । ज्योतिष केतुम जनक महाना ॥

Verse

तिथी लगन होरा दिग्दर्शन । चारि अष्ट चित्रांश सुदर्शन ॥

Verse

राशी नखत जो जातक धारे । धरम करम फल तुमहि अधारे ॥

Verse

राम कृष्ण गुरूवर गृह जाई । प्रथम गुरू महिमा गुण गाई ॥

Verse

श्री गणेश तव बंदन कीना । कर्म अकर्म तुमहि आधीना ॥

Verse

देववृत जप तप वृत कीन्हा । इच्छा मृत्यु परम वर दीन्हा ॥

Verse

धर्महीन सौदास कुराजा । तप तुम्हार बैकुण्ठ विराजा ॥

Verse

हरि पद दीन्ह धर्म हरि नामा । कायथ परिजन परम पितामा ॥

Verse

शुर शुयशमा बन जामाता । क्षत्रिय विप्र सकल आदाता ॥

Verse

जय जय चित्रगुप्त गुसांई । गुरूवर गुरू पद पाय सहाई ॥

Verse

जो शत पाठ करइ चालीसा । जन्ममरण दुःख कटइ कलेसा ॥

Verse

विनय करैं कुलदीप शुवेशा । राख पिता सम नेह हमेशा ॥

Verse

॥ दोहा ॥

Verse

ज्ञान कलम, मसि सरस्वती, अंबर है मसिपात्र । कालचक्र की पुस्तिका, सदा रखे दंडास्त्र ॥

Verse

पाप पुन्य लेखा करन, धार्यो चित्र स्वरूप । श्रृष्टिसंतुलन स्वामीसदा, सरग नरक कर भूप ॥

Verse

॥ इति श्री चित्रगुप्त चालीसा समाप्त ॥

śrī gaṃgā cālīsā
śrī lakṣmī cālīsā

Read next

More on चित्रगुप्त

  • श्री चित्रगुप्त जी की आरतीAartis
  • श्री-चित्रगुप्त-पूजाPuja Vidhanam

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms