शिवजी की पूजा में जल, दूध, दही, चीनी, घी, शहद, पंचामृत, कलावा, वस्त्र, चंदन, रोली, चावल, फूल, विजया, आक, बेल पात्र, धतूरा, कमलगट्टा, पान, सुपारी, लौग, इलायची, पंचमेवा, धूप, दीप, दक्षिणा सहित पूजा होती हैं। साथ ही कपूर से आरती करके भजन-कीर्तन और जागरण करना चाहिए। पूजन के पश्चात् कथा सुननी चाहिए और किसी ब्राह्मण से रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान् शिव शीघ्र ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।सोमवार का व्रत करने से पुत्र, धन, विद्या आदि मनवांछित फल की प्राप्ति होती हैं। इस दिन सोलह सोमवार व्रत कथा का माहात्म्य सुनना चाहिए।