Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

soraṭha

सोरठ

Verse

जाहि लगन लगी घनस्यामकी । धरत कहूँ पग, परत हैं कितहूँ, भूल जाय सुधि धामकी ॥१॥

Verse

छबि निहार नहिं रहत सार कछु, घरि पल निसिदिन जामकी । जित मुँह उठै तितै ही धावै, सुरति न छाया घामकी ॥२॥

Verse

अस्तुति निन्दा करौ भलै ही, मेंड़ तजी कुल गामकी । नारायन बौरी भइ डोलै, रही न काहू कामकी ॥३॥

Verse

मोहन बसि गयो मेरे मनमें । लोक-लाज कुल-कानि छूटि गई, याकी नेह-लगनमें ॥

Verse

जित देखों तितही वह दीखै, घर-बाहर, आँगनमें । अंग-अंग प्रति रोम-रोममें, छाइ रह्यो तन-मनमें ॥

Verse

कुंडल-झलक कपोलन सोहै, बाजूबंद भुजनमें । कंकन-कलित ललित बनमाला, नूपुर धुनि चरननमें ॥

Verse

चपल नैन, भ्रकुटी बर बाँकी, ठाढ़ो सघन लतनमें । नारायन बिन मोल बिकी हौं याकी नैंक हसनमें ॥

Verse

मनमोहन जाकी दृष्‍टि परत, ताकी गति होत है और और । न सुहात भवन, तन असन बसन, बनहीको धावत दौर दौर ॥१॥

Verse

नहिं धरत धीर, हिय बरत पीर, ब्याकुल ह्वै भटकत ठौर ठौर । कब अँसुवन भर नारायन मन, झाँकत डोलत पौर-पौर ॥२॥

āsāvarī
khamāca

Read next

More on सोरठ

  • राग सोरठ - ताल दादराDohavali

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms