dohAvalI
sikhāvana
सिखावन
Verse
अब मन कृष्ण कृष्ण कहि लीजे । कृष्ण कृष्ण कहि कहिके जगमें साधु समागम कीजे ॥
Verse
कृष्ण नामकी माला लैके कृष्ण नाम चित दीजे । कृष्ण नाम अमृत रस रसना तृषावंत हो पीजे ॥
Verse
कृष्ण नाम है सार जगतमें कृष्ण हेतु तन छीजे । रूपकुँवरि धरि ध्यान कृष्णको कृष्ण कहि लीजे ॥
