dohAvalI
rāga haṃsakaṃkanī - tāla titālā
राग हंसकंकनी - ताल तिताला
Verse
प्रीतम रूप दिखाय लुभावै । यातें जियरा अति अकुलावै ॥
Verse
जो कीजत सो तौ भल कीजत, अब काहे तरसावै । सीखी कहाँ निठुरता एती, दीपक पीर न लावै ॥
Verse
गिरि गिरि मरत पतंग जोतिमें, ऐसेहु खेल सुहावै । सुन लीजै बेदरद मोहना, जिन अब मोहि सतावै ॥
Verse
हमरी हाय बुरी या जगमें, जिन बिरहाग जरावै । जुगलप्रिया मिलिबो अनमिलिबो. एकहि भाँति लखावै ॥
