dohAvalI
rāga mālakosa - tāla titālā
राग मालकोस - ताल तिताला
Verse
हमारे एक अलह प्रिय प्यारा है । घट-घट नूर उसी प्यारेका जाका सकल पसारा है ॥
Verse
चौदह तबक जाकी रोशनाई, झिलमिल जोत सितारा है । बेनमून बेचून अकेला, हिंदु तुरकसे न्यारा है ॥
Verse
सोइ दरबेस दरस निज पायो, सोई मुसलिम सारा है । आवै न जाय, मरै नहिं जीवै 'यारी' यार हमारा है ॥
