dohAvalI
rāga bṛndābanī sāraṃga - tāla titālā
राग बृन्दाबनी सारंग - ताल तिताला
Verse
बृंदाबन अब जाय रहूँगी, बिपति न सपनेहु जहाँ लहूँगी । जो भावै सो करौ सबै मिलि, मैं तो दृढ़ हरि चरन गहूँगी ॥
Verse
प्राननाथ प्रियतमके ढिग रहि, मनमाने बहुसुखनि पगूँगी । भली भई बन गई बात यह, अब जगदारुन दुख न सहूँगी ॥
Verse
करिहैं सुरति कबहुँ तो स्वामी, बिषयानलमें अब न दहूँगी । जुगलप्रिया सतसंग मधुकरी, बिमल जमुन जल सदा चहूँगी ॥
