Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

rāga bihāragarā - tāla dādarā

राग बिहारगरा - ताल दादरा

Verse

गर यारकी मर्जी हुई सर जोड़के बैठे । घर-बार छुड़ाया तो वहीं छोड़के बैठे ॥

Verse

मोड़ा उन्हे जिधर वहीं मुँह मोड़के बैठे । गुदड़ी जो सिलाई तो वहीं ओढ़के बैठे ॥

Verse

औ शाल उढ़ाई तो उसी शालमें खुश है । पूरे हैं वही मर्द जो हर हालमें खुश है ॥१॥

Verse

गर खाट बिछानेको मिली खाटमें सोये । दूकाँमें सुलाया तो वो जा हाटमें सोये ॥

Verse

रस्तेमें कहा सो तो वह जा बाटमें सोये । गर टाट बिछानेको दिया टाटमें सोये ॥

Verse

औ खाल बिछा दी तो उसी खालमें खुश है । पूरे हैं वही मर्द जो हर हालमें खुश है ॥२॥

Verse

उनके तो जहाँमें अजब आलम हैं नजीर आह ! अब ऐसे तो दुनियामें वली कम हैं नजीर आह ! क्या जाने, फरिश्ते हैं कि आदम है नजीर आह ! हर वक्तमे हर आनमें खुर्रम हैं नजीर आह ! जिस ढालमें रखा वो उसी ढालमें खुश है । पूरे हैं वही मर्द जो हर हालमें खुश है ॥३॥

rāga kajarī - tāla titālā
rāga miśrakāphī - tāla titālā (drutalaya)

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms