Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

rāga jogiyā - tāla dīpacandī

राग जोगिया - ताल दीपचन्दी

Verse

मूढ ! केहि बलपर तू इतरात ॥

Verse

करत न सीधी बात काहु सों, सदा रहत अठलात । जा दिन प्रान देह तजि जैहैं, कोउ न पूछिहैं बात ॥

Verse

जेहि तनुके सुख-साज सँवारन संतत सबहिं सतात । सो तनु सहज धूरि मिलि जैहै छार होहिं सब गात ॥

Verse

जेहि धन संचै हेतु भूलि हरि, डोलत सब दिन-रात । धरम-करम तजि सदा गीध ज्यों मांस हेतु ललचात ॥

Verse

सबसों रारि करत, नहिं मानत बंधु, पूज्य, पितु-मात । सो धन-सरबस एहि थल रहिहै, संग न दमरी जात ॥

Verse

माल मिलकियत सब रहि जैहै सबै टूटिहैं नात । सगे-सहोदर, पुत्र-पाहुने, तजिहैं जननी-तात ॥

Verse

राम-नामको जाप करत खल, पंचन माहि लजात । 'राम-नाम सत' सबै बोलिहैं तोहि मसानु लै जात ॥

Verse

रात-दिवस भटकत केहि कारन, नहिं कछु भेद लखात । भूलि भगतवत्सल भगवानहिं नरतनु वृथा गँवात ॥

rāga kāliṃgaḍā - tāla tīnatāla
rāga bahāra - tāla tīnatāla

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms