dohAvalI
rāga jaijaivantī - tāla jhūmarā
राग जैजैवन्ती - ताल झूमरा
Verse
कर प्रणाम तेरे चरणोंमें लगता हूँ अब तेरे काज । पालन करनेको आज्ञा तव मै नियुक्त होता हूँ आज ॥
Verse
अंतरमें स्थित रहकर मेरे बागडोर पकड़े रहना । निपट निरंकुश चंचल मनको सावधान करते रहना ॥
Verse
अन्तर्यामीको अन्तःस्थित देख सशङ्कित होवे मन । पाप-वासना उठते ही हो नाश लाजसे वह जल भुन ॥
Verse
जीवोंका कलरव जो दिनभर सुननेमें मेरे आवे । तेरा ही गुणगान जान मन प्रमुदित हो अति सुख पावे ॥
Verse
तू ही है सर्वत्र व्याप्त हरि ! तुझमें यह सारा संसार । इसी भावनासे अंतरभर मिलूँ सभीसे तुझे निहार ॥
Verse
प्रतिपल निज इन्द्रियसमूहसे जो कुछ भी आचार करूँ । केवल तुझे रिझानेको, बस, तेरा ही व्यवहार करूँ ॥
