dohAvalI
rāga kajarī - tāla titālā
राग कजरी - ताल तिताला
Verse
जब हाथको धोया हाथोंसे, जब हाथ लगे थिरकानेको । और पाँवको खींचा पाँवोंसे, और पाँव लगे गत पानेको ॥
Verse
जब आँख उठाई हस्तीसे, जब नयन लगे मटकानेको । सब काछ कछे, सब नाच नचे, उस रसिया छैल रिझानेको ॥
Verse
हैं राग उन्हींके रंग-भरे, औ भाव उन्हींके साँचे हैं । जो बे-गत बे-सुरताल हुए, बिन ताल पखावज नाचे है ॥
