dohAvalI
pade 96 se 99
पदे ९६ से ९९
Verse
९६. जो राज दे तब कबन बढाई । जो भीक मंगावे तव क्या घटा जाई ॥१॥
Verse
तूं हर भज मन मेरे पद निर्बाना । बहूर न होये तेरा आबज जोना ॥२॥
Verse
सब ते उपाई परम पुलाई । जिस तूं देवे तिसे भुजाई ॥३॥
Verse
सतगुरू मिले तब संसार जाई । किसहू पुजूं दुजा नजर न आई ॥४॥
Verse
एके पाथर किजे भाव । दुजे पाथर धरिये पाव ॥५॥
Verse
जे वह देवतो हमबी देव । कहे नामदेव हम हरीकी सेव ॥६॥
Verse
९७. मोके तारले रामा तारले ।
Verse
मै अजान जन तर बिन जानो बाप बिठला बाह दे । नरदेह सुर होई ॥१॥
Verse
जात निमखमे सत्गुरु बुध सिखलाई । नरते उपज स्वरगको जीत्यो सो ओखद मै पाई ॥ध्रु०॥
Verse
जहां जहां ध्रुव नारद टेके नेक टकावो मोही । तेरे नाम अब लंब बहुत है नामेकी निजमत एही ॥२॥
Verse
मोह लाभती ताला बेली । बछरे बिन गाय अकेली ॥३॥
Verse
पानीया बिन मीन तलफे ऐसे राम नाम बिन बापरो नामा ॥४॥
Verse
जैसे गायका बाछा छुटका । थान चोखत माखन घुटका ॥५॥
Verse
नामदेव नारायण पाया । गुरु भेटत अलख लखाया ॥६॥
Verse
जैसे विखे हेतपर नारी । ऐसे नामे प्रीत मुरारी ॥७॥
Verse
जैसे तापते निर्मल घामा । तैसे राम नामबिन बापरो नामा ॥८॥
Verse
९८. असभेद जगमें तुला पुरख दाने प्राग स्नानें । तो न पुजे हर किरत नामा आपने ॥१॥
Verse
राम भजर मन आळसिया ॥ध्रु०॥
Verse
गया पिंड भर्ता बनारस अस वस्ता मुखवेद चतूर पडता । सकल धर्म इच्छिता गुरू ग्यात संद्रय द्दढता खात कर्म सहत रहता ॥२॥
Verse
सिव्हा सगत संवादं मन छोड छोड सकल भेदं । स्मर स्मर गोविदं भज नामा तरसह भवसिंधुं ॥३॥
Verse
नाद भरमे जैसे मृगाये । प्राण त्यजे वाको ध्यान न जाये ॥४॥
Verse
ऐसे रामा ऐसे हेरो । राम छोड चिंत अंत न फेरो ॥५॥
Verse
जूं मिना हे रे पसू आरा । सोना घडते हरे सुनारा ॥६॥
Verse
जूं बिरवी हेरे परनारी । कोंडा डारत हिरे जुवारी ॥७॥
Verse
जै जै देखो तै तै रामा । ताके चरण नित्य ध्याये नामा ॥८॥
Verse
९९. तीन छंदे खेलो अच्छे । कुंभारकेघर हंडी अच्छे ॥ध्रु०॥
Verse
राजाके घर सांडीगो । बाबनके घर रांदी अच्छे ॥१॥
Verse
रांदी सांदी हांदी गो । वानीके घर हिंग अच्छे ॥२॥
Verse
महिसर माथे सिंगगो । देवल मध्य लिंगया अच्छे ॥३॥
Verse
लिंग सिंग हिंग गो । तेलीके घर तेल अच्छे ॥४॥
Verse
जंगलमध्यें वेल गो । मालीके घर केल अच्छे ॥५॥
Verse
केल बेल तेल गो । संतांमध्यें गोविंद अच्छे ॥६॥
Verse
गोकलमध्यें श्याम गो । नामेमध्यें राम अच्छे ॥७॥
Verse
राम श्याम गोविंद गो ॥
