Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

dhanāśrī

धनाश्री

Verse

नैन भरि देख्यौ नंदकुमार । ता दिनतें सब भूलि गयौ हौं बिसर्‌यौ पन परवार ॥

Verse

बिन देखे हौं बिकल भयौं हौं अंग-अंग सब हारि । ताते सुधि है साँवरि मूरतिकी लोचन भरि भरि बारि ॥

Verse

रुप-रास पैमित नहीं मानों कैसें मिलै लो कन्हाइ । कुंभनदास प्रभु गोबरधन-धर मिलियै बहुरि री माइ ॥

Verse

हिलगिन कठिन है या मनकी । जाके लिये देखि मेरी सजनी लाज गयी सब तनकी ॥

Verse

धरम जाउ अरु लोग हँसौं सब अरु गावौ कुल गारी । सो क्यौं रहै ताहि बिनु देखे जा जाकौ हितकारी ॥

Verse

रसलुबधक निमिख न छाँड़त है ज्यों अधीन मृग गानों । कुंभनदास सनेह परम श्रीगोबरधन-धर जानों ॥

sāraṃga
sāraṃga

Read next

More on धनाश्री

  • राग धनाश्री - ताल तितालाDohavali
  • राग धनाश्री - ताल तितालाDohavali
  • राग धनाश्री - ताल तितालाDohavali
  • राग धनाश्री - ताल तितालाDohavali
  • धनाश्रीDohavali
  • राग धनाश्री-ताल चौतालाDohavali

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms