dohAvalI
kānharā
कान्हरा
Verse
कौन रसिक है इन बातन कौ । नंद-नँदन बिन कासों कहिये सुन री सखी मेरौ दुख या मनकौ ॥१॥
Verse
कहाँ वह जमुनापुलिन मनोहर कहाँ वह चंद सरद रातिनकौ । कहाँ वह मंद सुगन्ध अमल रस कहाँ वह षटपद जलजातनकौ ॥२॥
Verse
कहाँ वह सेज पौढ़िबौ बनकौ फूल बिछौना मृदु पातनकौ । कहाँ वह दरस परस परमानँद कोमल तन कोमल गातनकौ ॥३॥
