cAlIsA
śrī mahākālikā
श्री महाकालिका
Verse
दोहा मात श्री महाकालिका ध्याऊँ शीश नवाय । जान मोहि निज दास सब दीजै काज बनाय ॥
Verse
नमो महा कालिका भवानी । महिमा अमित न जाय बखानी ॥
Verse
तुम्हारो यश तिहुँ लोकन छायो । सुर नर मुनिन सबन गुण गायो ॥
Verse
परी गाढ़ देवन पर जब जब । कियो सहाय मात तुम तब तब ॥
Verse
महाकालिका घोर स्वरूपा । सोहत श्यामल बदन अनूपा ॥
Verse
जिभ्या लाल दन्त विकराला । तीन नेत्र गल मुण्डन माला ॥
Verse
चार भुज शिव शोभित आसन । खड्ग खप्पर कीन्हें सब धारण ॥
Verse
रहें योगिनी चौसठ संगा । दैत्यन के मद कीन्हा भंगा ॥
Verse
चण्ड मुण्ड को पटक पछारा । पल में रक्तबीज को मारा ॥
Verse
दियो सहजन दैत्यन को मारी । मच्यो मध्य रण हाहाकारी ॥
Verse
कीन्हो है फिर क्रोध अपारा । बढ़ी अगारी करत संहारा ॥
Verse
देख दशा सब सुर घबड़ाये । पास शम्भू के हैं फिर धाये ॥
Verse
विनय करी शंकर की जा के । हाल युद्ध का दियो बता के ॥
Verse
तब शिव दियो देह विस्तारी । गयो लेट आगे त्रिपुरारी ॥
Verse
ज्यों ही काली बढ़ी अंगारी । खड़ा पैर उर दियो निहारी ॥
Verse
देखा महादेव को जबही । जीभ काढ़ि लज्जित भई तबही ॥
Verse
भई शान्ति चहुँ आनन्द छायो । नभ से सुरन सुमन बरसायो ॥
Verse
जय जय जय ध्वनि भई आकाशा । सुर नर मुनि सब हुए हुलाशा ॥
Verse
दुष्टन के तुम मारन कारन । कीन्हा चार रूप निज धारण ॥
Verse
चण्डी दुर्गा काली माई । और महा काली कहलाई ॥
Verse
पूजत तुमहि सकल संसारा । करत सदा डर ध्यान तुम्हारा ॥
Verse
मैं शरणागत मात तिहारी । करौं आय अब मोहि सुखारी ॥
Verse
सुमिरौ महा कालिका माई । होउ सहाय मात तुम आई ॥
Verse
धरूँ ध्यान निश दिन तब माता । सकल दुःख मातु करहु निपाता ॥
Verse
आओ मात न देर लगाओ । मम शत्रुघ्न को पकड़ नशाओ ॥
Verse
सुनहु मात यह विनय हमारी । पूरण हो अभिलाषा सारी ॥
Verse
मात करहु तुम रक्षा आके । मम शत्रुघ्न को देव मिटा को ॥
Verse
निश वासर मैं तुम्हें मनाऊं । सदा तुम्हारे ही गुण गाउं ॥
Verse
दया दृष्टि अब मोपर कीजै । रहूँ सुखी ये ही वर दीजै ॥
Verse
नमो नमो निज काज सैवारनि । नमो नमो हे खलन विदारनि ॥
Verse
नमो नमो जन बाधा हरनी । नमो नमो दुष्टन मद छरनी ॥
Verse
नमो नमो जय काली महारानी । त्रिभुवन में नहिं तुम्हरी सानी ॥
Verse
भक्तन पे हो मात दयाला । काटहु आय सकल भव जाला ॥
Verse
मैं हूँ शरण तुम्हारी अम्बा । आवहू बेगि न करहु विलम्बा ॥
Verse
मुझ पर होके मात दयाला । सब विधि कीजै मोहि निहाला ॥
Verse
करे नित्य जो तुम्हरो पूजन । ताके काज होय सब पूरन ॥
Verse
निर्धन हो जो बहु धन पावै । दुश्मन हो सो मित्र हो जावै ॥
Verse
जिन घर हो भूत बैताला । भागि जाय घर से तत्काला ॥
Verse
रहे नही फिर दुःख लवलेशा । मिट जाय जो होय कलेशा ॥
Verse
जो कुछ इच्छा होवें मन में । संशय नहिं पूरन हो छण में ॥
Verse
औरहु फल संसारिक जेते । तेरी कृपा मिलैं सब तेते ॥
Verse
दोहा महाकलिका की पढ़ै नित चालीसा जोय । मनवांछित फल पावहि गोविन्द जानौ सोय ॥
