Arati
śrī nainā devī jī kī āratī
श्री नैना देवी जी की आरती
Verse
तेरा अद्भुत रूप निराला, आजा मेरी नैना माई।
Verse
तुझ पै तन-मन-धन सब वारूँ आजा मेरी माई॥
Verse
सुन्दर भवन बनाया तेरा, तेरी शोभा न्यारी, नीके-नीके खम्बे लागे, अद्भुत चित्तर कारी।
Verse
तेरे रंग बिरंगा द्वारा॥
Verse
आजा.. झांझा और मिरदंगा बाजे और बाजे शहनाई, तुरई नगाड़ा ढोलक बाजे, तबला शब्द सुनाई।
Verse
तेरा द्वार पै नौबत बाजे।
Verse
आजा.. पीला चोला जरद किनारी लाल ध्वजा फहराये, सिर लालो दा मुकुट विराजे निगाह नहिं ठहराये।
Verse
तेरा रूप न वरना जाये।
Verse
आजा.. पान सुपारी ध्वजा, नारियल भेंट तिहारी लागे, बालक बूढ़े नर नारी की भीड़ खड़ी तेरे आगे।
Verse
तेरी जय जयकार मनावे।
Verse
आजा.. कोई गाये कोई बजाये कोई ध्यान लगाये, कोई बैठा तेरे आंगन नाम की टेर सुनाये।
Verse
कोई नृत्य करे तेरे आगे।
Verse
आजा.. कोई मांगे बेटा बेटी किसी को कंचन माया, कोई मांगे जीवन साथी, कोई सुन्दर काया।
Verse
भक्तों किरपा तेरी मांगे।
Verse
आजा..
