Arati
śukravāra kī āratī
शुक्रवार की आरती
Verse
आरती लक्ष्मण बाल जती की ।
Verse
असुर संहारन प्राणपति की ॥
Verse
जगमग ज्योति अवधपुरी राजे ।
Verse
शेषाचल पर आप विराजे ॥
Verse
घंटाताल पखावज बाजै ।
Verse
कोटि देव आरती साजै ॥
Verse
क्रीटमुकुट कर धनुष विराजै ।
Verse
तीन लोक जाकि शोभा राजै ॥
Verse
कंचन थार कपूर सुहाई ।
Verse
आरती करत सुमित्रा माई ॥
Verse
प्रेम मगन होय आरती गावैं ।
Verse
बसि बैकुण्ठ बहुरि नहीं आवैं ॥
Verse
भक्ति हेतु हरि लाड़ लड़ावै ।
Verse
जब घनश्याम परम पद पावैं ॥
Verse
शुक्रवार के दिन संतोषीमाताकी आरती भी मान्य है ।
Verse
संतोषी माता की आरती जय संतोषी माता, जय जय संतोषी माता ।
Verse
अपने सेवक जन को सुख संपत्ति दाता ॥
Verse
सुंदरी चीर सुनहरी मां धारण कीन्हो ।
Verse
हीरा पन्ना दमके तन सिंगार लीन्हो ॥
Verse
गेरू लाल छटा छवि बदन कमल सोहे ।
Verse
मंद हंसत करुणामयी त्रिभुवन जन मोहे ॥
Verse
स्वर्ण सिंहासन बैठी चंवर ढुरे प्यारे ।
Verse
धूप, दीप, नैवेद्य, मधुमेवा भोग धरे न्यारे ॥
