Arati
bholenātha mahādeva kī āratī
भोलेनाथ महादेव की आरती
Verse
जय शिव ओंकारा, भज शिव ओंकारा।
Verse
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अद्र्धागी धारा॥
Verse
\हर हर हर महादेव॥
Verse
एकानन, चतुरानन, पंचानन राजै।
Verse
हंसासन, गरुड़ासन, वृषवाहन साजै॥
Verse
\हर हर .. दो भुज चारु चतुर्भुज, दशभुज ते सोहे।
Verse
तीनों रूप निरखता, त्रिभुवन-जन मोहे॥
Verse
\हर हर .. अक्षमाला, वनमाला, रुण्डमाला धारी।
Verse
त्रिपुरारी, कंसारी, करमाला धारी।
Verse
\हर हर .. श्वेताम्बर, पीताम्बर, बाघाम्बर अंगे।
Verse
सनकादिक, गरुड़ादिक, भूतादिक संगे॥
Verse
\हर हर .. कर मध्ये सुकमण्डलु, चक्र शूलधारी।
Verse
सुखकारी, दुखहारी, जग पालनकारी॥
Verse
\हर हर .. ब्रह्माविष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
Verse
प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका।
Verse
\हर हर .. त्रिगुणस्वामिकी आरती जो कोई नर गावै।
Verse
कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावै॥
Verse
\हर हर .. (2) हर हर हर महादेव।
Verse
सत्य, सनातन, सुन्दर शिव! सबके स्वामी।
Verse
अविकारी, अविनाशी, अज, अन्तर्यामी॥
Verse
हर हर . आदि, अनन्त, अनामय, अकल कलाधारी।
Verse
अमल, अरूप, अगोचर, अविचल, अघहारी॥
Verse
हर हर.. ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर, तुम त्रिमूर्तिधारी।
Verse
कर्ता, भर्ता, धर्ता तुम ही संहारी॥
Verse
हरहर .. रक्षक, भक्षक, प्रेरक, प्रिय औघरदानी।
Verse
साक्षी, परम अकर्ता, कर्ता, अभिमानी॥
Verse
हरहर .. मणिमय भवन निवासी, अति भोगी, रागी।
Verse
सदा श्मशान विहारी, योगी वैरागी॥
Verse
हरहर .. छाल कपाल, गरल गल, मुण्डमाल, व्याली।
Verse
चिताभस्मतन, त्रिनयन, अयनमहाकाली॥
Verse
हरहर .. प्रेत पिशाच सुसेवित, पीत जटाधारी।
Verse
विवसन विकट रूपधर रुद्र प्रलयकारी॥
Verse
हरहर .. शुभ्र-सौम्य, सुरसरिधर, शशिधर, सुखकारी।
Verse
अतिकमनीय, शान्तिकर, शिवमुनि मनहारी॥
Verse
हरहर .. निर्गुण, सगुण, निर†जन, जगमय, नित्य प्रभो।
Verse
कालरूप केवल हर! कालातीत विभो॥
Verse
हरहर .. सत्, चित्, आनन्द, रसमय, करुणामय धाता।
Verse
प्रेम सुधा निधि, प्रियतम, अखिल विश्व त्राता।
Verse
हरहर .. हम अतिदीन, दयामय! चरण शरण दीजै।
Verse
सब विधि निर्मल मति कर अपना कर लीजै।
Verse
हरहर .. (3) शीश गंग अर्धग पार्वती सदा विराजत कैलासी।
Verse
नंदी भृंगी नृत्य करत हैं, धरत ध्यान सुखरासी॥
Verse
शीतल मन्द सुगन्ध पवन बह बैठे हैं शिव अविनाशी।
Verse
करत गान-गन्धर्व सप्त स्वर राग रागिनी मधुरासी॥
Verse
यक्ष-रक्ष-भैरव जहँ डोलत, बोलत हैं वनके वासी।
Verse
कोयल शब्द सुनावत सुन्दर, भ्रमर करत हैं गुंजा-सी॥
Verse
कल्पद्रुम अरु पारिजात तरु लाग रहे हैं लक्षासी।
Verse
कामधेनु कोटिन जहँ डोलत करत दुग्ध की वर्षा-सी॥
Verse
सूर्यकान्त सम पर्वत शोभित, चन्द्रकान्त सम हिमराशी।
Verse
नित्य छहों ऋतु रहत सुशोभित सेवत सदा प्रकृति दासी॥
Verse
ऋषि मुनि देव दनुज नित सेवत, गान करत श्रुति गुणराशी।
Verse
ब्रह्मा, विष्णु निहारत निसिदिन कछु शिव हमकू फरमासी॥
Verse
ऋद्धि सिद्ध के दाता शंकर नित सत् चित् आनन्दराशी।
Verse
जिनके सुमिरत ही कट जाती कठिन काल यमकी फांसी॥
Verse
त्रिशूलधरजी का नाम निरन्तर प्रेम सहित जो नरगासी।
Verse
दूर होय विपदा उस नर की जन्म-जन्म शिवपद पासी॥
Verse
कैलाशी काशी के वासी अविनाशी मेरी सुध लीजो।
Verse
सेवक जान सदा चरनन को अपनी जान कृपा कीजो॥
Verse
तुम तो प्रभुजी सदा दयामय अवगुण मेरे सब ढकियो।
Verse
सब अपराध क्षमाकर शंकर किंकर की विनती सुनियो॥
Verse
(4) अभयदान दीजै दयालु प्रभु, सकल सृष्टि के हितकारी।
Verse
भोलेनाथ भक्त-दु:खगंजन, भवभंजन शुभ सुखकारी॥
Verse
दीनदयालु कृपालु कालरिपु, अलखनिरंजन शिव योगी।
Verse
मंगल रूप अनूप छबीले, अखिल भुवन के तुम भोगी॥
Verse
वाम अंग अति रंगरस-भीने, उमा वदन की छवि न्यारी।
Verse
भोलेनाथ असुर निकंदन, सब दु:खभंजन, वेद बखाने जग जाने।
Verse
रुण्डमाल, गल व्याल, भाल-शशि, नीलकण्ठ शोभा साने॥
Verse
गंगाधर, त्रिसूलधर, विषधर, बाघम्बर, गिरिचारी।
Verse
भोलेनाथ .. यह भवसागर अति अगाध है पार उतर कैसे बूझे।
Verse
ग्राह मगर बहु कच्छप छाये, मार्ग कहो कैसे सूझे॥
Verse
नाम तुम्हारा नौका निर्मल, तुम केवट शिव अधिकारी।
Verse
भोलेनाथ .. मैं जानूँ तुम सद्गुणसागर, अवगुण मेरे सब हरियो।
Verse
किंकर की विनती सुन स्वामी, सब अपराध क्षमा करियो॥
Verse
तुम तो सकल विश्व के स्वामी, मैं हूं प्राणी संसारी।
Verse
भोलेनाथ .. काम, क्रोध, लोभ अति दारुण इनसे मेरो वश नाहीं।
Verse
द्रोह, मोह, मद संग न छोड़ै आन देत नहिं तुम तांई॥
Verse
क्षुधा-तृषा नित लगी रहत है, बढ़ी विषय तृष्णा भारी।
Verse
भोलेनाथ .. तुम ही शिवजी कर्ता-हर्ता, तुम ही जग के रखवारे।
Verse
तुम ही गगन मगन पुनि पृथ्वी पर्वतपुत्री प्यारे॥
Verse
तुम ही पवन हुताशन शिवजी, तुम ही रवि-शशि तमहारी।
Verse
भोलेनाथ पशुपति अजर, अमर, अमरेश्वर योगेश्वर शिव गोस्वामी।
Verse
वृषभारूढ़, गूढ़ गुरु गिरिपति, गिरिजावल्लभ निष्कामी।
Verse
सुषमासागर रूप उजागर, गावत हैं सब नरनारी।
Verse
भोलेनाथ .. महादेव देवों के अधिपति, फणिपति-भूषण अति साजै।
Verse
दीप्त ललाट लाल दोउ लोचन, आनत ही दु:ख भाजै।
Verse
परम प्रसिद्ध, पुनीत, पुरातन, महिमा त्रिभुवन-विस्तारी।
Verse
भोलेनाथ .. ब्रह्मा, विष्णु, महेश, शेष मुनि नारद आदि करत सेवा।
Verse
सबकी इच्छा पूरन करते, नाथ सनातन हर देवा॥
Verse
भक्ति, मुक्ति के दाता शंकर, नित्य-निरंतर सुखकारी।
Verse
भोलेनाथ .. महिमा इष्ट महेश्वर को जो सीखे, सुने, नित्य गावै।
Verse
अष्टसिद्धि-नवनिधि-सुख-सम्पत्ति स्वामीभक्ति मुक्ति पावै॥
Verse
श्रीअहिभूषण प्रसन्न होकर कृपा कीजिये त्रिपुरारी।
Verse
भोलेनाथ ..
