Arati
bṛhaspati deva mahārāja kī āratī
बृहस्पति देव महाराज की आरती
Verse
जय बृहस्पति देवा, स्वामी जय बृहस्पति देवा।
Verse
प्रतिदिन भोग लगाऊं, फल मेवा॥
Verse
\ जय .. तुम पूरण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
Verse
जगत पिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी॥
Verse
\ जय .. चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
Verse
सकल मनोरथ दायक, सब संशय हर्ता।
Verse
\ जय .. तन-मन-धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
Verse
तब प्रभु प्रगट होकर, आकर द्वार खड़े॥
Verse
\ जय .. दीन-दयाल, दयानिधि, भक्तन हितकारी।
Verse
पाप, दोष सब हर्ता, भवबंधन हारी॥
Verse
\ जय .. सकल मनोरथ दायक, सब संशय हारी।
Verse
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी॥
Verse
\ जय .. जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे।
Verse
सुख, आनंद, यश फैले, मनवांछित फल पावे॥
Verse
\ जय ..
